Loading...
HBO की सीरीज 'हैरी पॉटर' को मिली रिलीज तारीख, कब और कहां होगा प्रीमियर?
'हैरी पॉटर' सीरीज क्रिसमस पर मचाने आ रही तहलका

HBO की सीरीज 'हैरी पॉटर' को मिली रिलीज तारीख, कब और कहां होगा प्रीमियर?

Nov 10, 2026
02:55 pm

क्या है खबर?

HBO की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'हैरी पॉटर' को आखिरकार रिलीज तारीख मिल गई है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने वाले इस शो के पहले सीजन को आधिकारिक तौर पर 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' नाम दिया गया है। इसके जरिए हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया को वापस लाया जा रहा है। सीरीज में हैरी पॉटर का मुख्य किरदार डोमिनिक मैकलॉघलिन निभा रहे हैं।'हरमाइन ग्रेंजर' के किरदार में अराबेला स्टैंटन और 'रॉन वीस्ली' के किरदार में अलास्टेयर स्टाउट हैं।

प्रीमियर

क्रिसमस पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रही सीरीज

जेके रोलिंग की लोकप्रिय किताब पर आधारित, 'हैरी पॉटर' सीरीज 25 दिसंबर, 2026 को HBO मैक्स पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दस्तक देगी। भारतीय दर्शक अगले दिन 26 दिसंबर से जियोहॉटस्टार पर इसे देख सकेंगे।

पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड होंगे और सभी का प्रीमियर एक साथ किया जाएगा।

यह सीरीज दर्शकों को हैरी पॉटर की आम जिंदगी से लेकर उसके रोमांचक जादुई सफर को दोबारा से दिखाएगी। इसका निर्देशन मार्क मायलोड ने किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT