NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राज कुंद्रा ने किया शिल्पा शेट्टी से अलग होने का ऐलान? जानिए आखिर क्या है सच्चाई
    अगली खबर
    राज कुंद्रा ने किया शिल्पा शेट्टी से अलग होने का ऐलान? जानिए आखिर क्या है सच्चाई
    टूट गया राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का रिश्ता?

    राज कुंद्रा ने किया शिल्पा शेट्टी से अलग होने का ऐलान? जानिए आखिर क्या है सच्चाई

    लेखन मेघा
    Oct 20, 2023
    11:56 am

    क्या है खबर?

    शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों अपनी बायोपिक 'UT69' को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब उनके एक ट्वीट ने सबको हैरान कर दिया है।

    दरअसल, राज ने शिल्पा के साथ अपने रिश्ते के खत्म होने का ऐलान किया है।

    कुछ लोग इसे फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा मान रहे हैं तो कुछ को दोनों के रिश्ते में खटास होने की बात सही लग रही है।

    आइए जानते हैं कि आखिर इस खबर की सच्चाई क्या है।

    पोस्ट

    राज ने किया ये पोस्ट

    राज ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'हम अलग हो गए हैं और आप सबसे विनम्र अनुरोध है कि इस मुश्किल परिस्थिति में हमें समय दें।'

    इसके साथ ही राज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी इस पोस्ट को साझा किया है, जिसके बाद से ही शिल्पा के साथ उनके रिश्ते के टूटने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

    हालांकि, शिल्पा की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

    ट्विटर पोस्ट

    ट्वीट कर लिखी अलग होने की बात

    We have separated and kindly request you to give us time during this difficult period 🙏💔

    — Raj Kundra (@onlyrajkundra) October 19, 2023

    प्रतिक्रिया

    लोग दे रहे प्रतिक्रिया

    राज के ऐलान के बाद एक यूजर ने लिखा, 'अलग मतलब क्या? तलाक?', वहीं दूसरे ने लिखा, 'यह प्रचार का एक तरीका है।'

    अन्य ने लिखा, 'अच्छा हुआ, शिल्पा तुम्हारी वजह से परेशान थीं' तो दूसरे ने लिखा, क्या नौटंकी है।'

    कुछ लोगों का मानना था कि राज अपने मास्क से छुटकारा पाने की बात कर रहे हैं, जो सच साबित हुई।

    अब राज ने बताया कि वह 2 साल बाद अपने मास्क को खुद से अलग कर रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए राज का पोस्ट

    Farewell Masks …it’s time to separate now! Thank you for keeping me protected over the last two years. Onto the next phase of my journey #UT69 🙏🎭🥹 🧿😇❤️ pic.twitter.com/svhiGS8aHt

    — Raj Kundra (@onlyrajkundra) October 20, 2023

    वजह

    मास्क पहनने की यह थी वजह

    राज जेल से बाहर आने के बाद मास्क में ही नजर आ रहे थे। अब इस बारे में उन्होंने कहा कि वह परेशान होकर मास्क पहनते थे। उन्होंने मीडिया ट्रायल को कानूनी मुकदमे से भी ज्यादा दर्दनाक बताया।

    राज मीडिया को दोष नहीं देते, लेकिन उनके लिए यह दर्दनाक था कि उन्हें मास्क पहनकर छिपना पड़ा क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि उन्हें देखा जाए। ऐसे में उनका मास्क स्टार बन गया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म बनाने का फैसला किया।

    कहानी

    'UT69' में दिखेगी आर्थर जेल की कहानी

    राज को जुलाई 2021 में कथित पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार कर मुंबई की आर्थर रोड जेल भेज दिया गया था। लगभग 2 महीने जेल में बिताने के बाद सितंबर में राज को जमानत मिली थी। इस दौरान राज के परिवार को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

    अब राज अपने आर्थर जेल में बिताए गए उन्हीं दिनों को फिल्म 'UT69' के जरिए पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाएगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    राज ने 18 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर अपना कारोबार शुरू कर दिया था। वह नेपाल से पशमीना शॉल खरीदकर उन्हें लंदन में बेचते थे। इसके बाद उन्होंने दुबई में ट्रेडिंग कंपनी शुरू की और बॉलीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में पैसा लगाना शुरू किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राज कुंद्रा
    शिल्पा शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    राज कुंद्रा

    शर्लिन चोपड़ा ने लगाए राज कुंद्रा पर आरोप, बोलीं- मेरे साथ जबरदस्ती की शिल्पा शेट्टी
    शिल्पा की मां सुनंदा ने दर्ज करवाई 1.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत, जानिए मामला बॉलीवुड समाचार
    क्या शो 'सुपर डांसर 4' में नहीं होगी शिल्पा की वापसी? शिल्पा शेट्टी
    मीडिया के खिलाफ मानहानि मामले में शिल्पा शेट्टी की याचिका खारिज मनोरंजन

    शिल्पा शेट्टी

    राज कुंद्रा समेत चार लोगों को पोर्नाेग्राफी मामले में मिली अग्रिम जमानत राज कुंद्रा
    रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान हुए घायल, किया गया छोटा ऑपरेशन रोहित शेट्टी
    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी रोहित शेट्टी
    शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा की हुई सर्जरी, साझा की तस्वीर  बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    करीना का खुलासा, 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद निराश होकर माफी मांगते थे आमिर आमिर खान
    नवरात्रि 2023: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी दुर्गा पूजा की भव्य झलक नवरात्रि
    अली फजल के बेहतरीन किरादरों से सजी हैं ये फिल्में, जानिए कहां देख सकते हैं आप  अली फजल
    बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही 'फुकरे 3', बाकी फिल्मों का हाल-बेहाल  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025