हर्षवर्धन राणे और संजीदा शेख ने अपने रिश्ते पर लगाई मोहर? तस्वीरें देख शुरू हुई चर्चा
क्या है खबर?
हर्षवर्धन राणे काफी समय से आगामी एक्शन फ्रेंचाइजी 'फोर्स 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी कुछ तस्वीरों सोशल मीडिया पर आई हैं, जिन्होंने उनकी निजी जिंदगी को खबरों में ला दिया है। ऐसी अटकलें लगने लगी हैं कि शायद वो अभिनेत्री संजीदा शेख को डेट कर रहे हैं। वैसे दोनों का नाम पहली बार नहीं जुड़ा है। इससे पहले भी हर्षवर्धन और संजीदा के रिश्ते की अफवाहों ने सोशल मीडिया यूजर्स का खूब ध्यान खींचा है।
हलचल
तस्वीरों के बैकग्राउंड ने खींचा लोगों का ध्यान
हर्षवर्धन और संजीदा ने कुछ वक्त पहले अपने-अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
ये तस्वीरें पुणे के विंड्स ओवर वॉटर के केबिन की हैं, जिनके बैकग्राउंड में लोगों ने कुछ समानताएं पाईं।
उनका कहना है कि भले दोनों साथ में तस्वीरें साझा न कर रहे हों, लेकिन तस्वीरों के पीछे का बैकग्राउंड एक जैसा ही है। इससे पता चलता है कि वे साथ हैं।
बस फिर क्या लोग उनके रिलेशनशिप की अटकलें लगाना शुरू कर चुके हैं।
परियोजना
एक साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं हर्षवर्धन और संजीदा
हर्षवर्धन और संजीदा को पूर्व में एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए देखा जा चुका है। दोनों ने ZEE5 की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तैश' और एक अन्य फिल्म 'कुन फाया कुन' में काम किया था।
संजीदा की निजी जिंदगी पर बात करें, तो अभिनेत्री ने मार्च, 2012 में अभिनेता आमिर अली से शादी की थी। दोनों की एक बेटी आयरा अली है, जिसका जन्म सेरोगेसी से हुआ था।
हालांकि, कुछ साल बाद 2022 में दोनों का तलाक हो गया था।