क्या जैंडेया और सिडनी स्वीनी के बीच हो गया मनमुटाव? जानिए क्या है सच
वेब सीरीज 'यूफोरिया' के सेट पर हॉलीवुड अभिनेत्री जैंडेया और सिडनी स्वीनी के बीच मनमुटाव की खबरें रही थीं। अब पता चला है कि इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। शो की कलाकार जेसिका ब्लेयर हरमन ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए बताया कि सेट पर किसी तरह का कोई 'ड्रामा' नहीं है। उनके मुताबिक, सभी कलाकारों के बीच काम का बहुत अच्छा माहौल है। जेसिका ने यह भी साफ किया कि जैंडेया और स्वीनी के साथ में ज्यादा सीन नहीं हैं, इसलिए वे सेट पर एक-दूसरे से बहुत कम ही मिलती हैं।
स्वीनी की गैरमौजूदगी का कारण है उनका व्यस्त शेड्यूल
हाल ही में कास्ट की एक तस्वीर में स्वीनी दिखाई नहीं दीं थीं, जिसके बाद फिर से उनके झगड़े के बारे में बातें होने लगीं। हालांकि, अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि उनकी गैरमौजूदगी की वजह सिर्फ उनके व्यस्त शेड्यूल की समस्या थी, इसमें कुछ भी निजी नहीं था। असल में, दोनों ही सितारों के पास आजकल काम की लंबी सूची है। एक तरफ, जैंडेया ने हाल ही में 'द ड्रामा' जैसी नई फिल्मों का प्रचार शुरू किया है और इस साल उनकी 3 और फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें 'ड्यून: पार्ट 3' भी शामिल है। वहीं, स्वीनी भी अपने कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इन सबके बावजूद, 'यूफोरिया' HBO मैक्स पर खूब धूम मचा रही है।