Page Loader
अभिनेता हरमन बावेजा बने पहले बच्चे के पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
अभिनेता हरमन बावेजा बने एक बेटे के पिता

अभिनेता हरमन बावेजा बने पहले बच्चे के पिता, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म

Dec 22, 2022
11:02 am

क्या है खबर?

अभिनेता हरमन बावेजा ने पिछले साल मार्च में न्यूट्रिशनिस्ट साशा रामचंदानी से शादी रचाई थी। चर्चा है कि हरमन के घर में खुशियों की किलकारी गूंज उठी है। खबरों की मानें तो हरमन अपने पहले बच्चे के पिता बन गए हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी साशा ने एक बेटे को जन्म दिया है। हालांकि, कपल ने इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, साशा की डिलीवरी मुंबई में हुई है।

शादी

गुपचुप सगाई के बाद कपल ने की थी शादी

जुलाई में खबरें सामने आई थीं कि हरमन और साशा दिसंबर में माता-पिता बनने वाले हैं। ये दोनों हमेशा सोशल मीडिया और खबरों की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं। गुपचुप सगाई के बाद कपल ने एक निजी समारोह में 21 मार्च, 2021 को सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। हरमन ने प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिलहाल वह एक्टिंग छोड़ प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं।