Loading...
'हनुमान अंश' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, साझा की तस्वीरें
'हनुमान अंश' की टीम की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खास मुलाकात

'हनुमान अंश' की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, साझा की तस्वीरें

Sep 09, 2026
12:40 pm

क्या है खबर?

विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित है। शोभिनव सत्या की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी रही, लेकिन दर्शकों के सकारात्मक प्रतिक्रिया से इसकी कमाई लगातार बढ़ी और रिलीज के एक महीने बाद फिल्म ने 143.13 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। इस बीच फिल्म की टीम ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मुकालात

मुख्यमंत्री योगी ने कही ये बात

मुख्यमंत्री योगी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर 'हनुमान अंश' टीम के साथ उनकी मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की। इनमें निर्देशक विशाल और अभिनेता शोभिनव नजर आ रहे थे।

इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज, 'हनुमान अंश' फिल्म के निर्माता, निर्देशक और कास्ट ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी जी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।'

'हनुमान अंश' की टीम ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनसे बातचीत करते हुए भी देखा गया।

तारीफ

'हनुमान अंश' की टीम ने दिया मुख्यमंत्री योगी को तोहफा

एक तस्वीर में शोभिनव मुख्यमंत्री योगी के सामने हाथ जोड़कर तस्वीर खिंचवाते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में फिल्म की पूरी टीम मुख्यमंत्री को कुछ भेंट करती दिखाई दे रही है।

बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने 'हनुमान अंश' को दर्शकों के लिए एक ऐसी आध्यात्मिक फिल्म बताया था, जिसे जरूर देखना चाहिए।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

देखें तस्वीरें

ADVERTISEMENT