Loading...
'हनु-मैन' के अभिनेता तेजा सज्जा की शादी पक्की? साल के आखिर में बज सकती है शहनाई
तेजा सज्जा दिसंबर में कर सकते हैं शादी

'हनु-मैन' के अभिनेता तेजा सज्जा की शादी पक्की? साल के आखिर में बज सकती है शहनाई

Oct 21, 2026
04:40 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता तेजा सज्जा अपनी निजी जिंदगी को लेकर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कहा जा रहा है कि उनकी शादी पक्की हो चुकी है और इस साल के आखिर में (दिसंबर) वह सात-फेरे ले सकते हैं। प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की 2024 में आई सुपरहिट फिल्म 'हनु-मैन' से तेजा ने खूब चर्चा बटोरी थी। इन दिनों वह अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स तेलुगु' को होस्ट कर रहे हैं।

उम्मीद

नवंबर में सगाई के बाद अगले महीने शादी?

डेक्कन क्रॉनिकल के मुताबिक, तेजा इसी साल नवंबर में सगाई कर सकते हैं। उसके अगले महीने, यानी दिसंबर में उनकी शादी की उम्मीद की जा रही है।

खबर है कि शादी समारोह की योजना राजस्थान के उदयपुर में बनाई जा रही है। इसमें सिर्फ परिवार, दोस्त और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। अभिनेता किसी बड़े समारोह की बजाय अपने प्रियजनों के साथ प्राइवेट सेरेमनी करेंगे।

इन खबरों ने तेजा के फैंस को अभी से उत्साहित कर दिया है।

शादी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से अरेंज मैरिज करेंगे तेजा?

खबरों की मानें, तो तेजा अरेंज मैरिज करेंगे और उनकी होने वाली दुल्हनिया पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनका फिल्मी गलियारों से कोई नाता नहीं है।

हालांकि, शादी या सगाई की खबरों की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। तेजा या उनके करीबियों की ओर से भी इन रिपोर्ट्स के बारे में अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

अब देखना होगा कि तेजा खुद कब अपनी ओर से शादी की पुष्टि करते हैं।

ADVERTISEMENT