हंसल मेहता लेकर आए देश का पहला AI कुकिंग शो 'खाना दिल से', यूट्यूब पर हुआ रिलीज
दिग्गज निर्देशक हंसल मेहता ने अपना नया कुकिंग शो 'खाना दिल से' लॉन्च किया है। यह भारत का पहला ऐसा कुकिंग शो है जिसमें एआई (AI) यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली गई है। इस शो को 'टेरिबली टाइनी टेल्स' (TTT) के यूट्यूब चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में देखा जा सकता है।
करीब 10 मिनट के इस पहले एपिसोड में सिर्फ खाना बनाना ही नहीं सिखाया गया, बल्कि खाने से जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां और पुरानी यादें भी साझा की गई हैं, जो दर्शकों के दिल को छू लेती हैं। यदि आपको भी खाने के साथ-साथ अच्छी कहानियों का शौक है तो ये शो आपके लिए ही है।
पहले एपिसोड की खास बातें
पहले एपिसोड में खासतौर पर 'उंधियू' को दिखाया गया है, जो गुजरात का एक बहुत ही खास और मशहूर पकवान है। साथ ही ये एपिसोड कोली समुदाय की फसल कटाई की पुरानी रस्मों और परंपराओं को भी उजागर करता है। गैलरी5 की AI तकनीक और जाने-माने शेफ शमशेर अहमद के साथ मिलकर ये शो नए जमाने की तकनीक को पुराने जायके और स्वाद के साथ खूबसूरती से जोड़ता है, जिसमें पुरानी यादों का एक मीठा तड़का भी है।