Loading...
'हैवान' रिव्यू: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म देख दर्शकों ने क्या कहा? 

'हैवान' रिव्यू: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म देख दर्शकों ने क्या कहा? 

Sep 11, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह था। अब रिलीज के बाद फिल्म को देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि दर्शकों को 'हैवान' कैसी लगी और उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा।

तारीफ

अक्षय-सैफ की एक्टिंग की तारीफ

कई दर्शकों ने 'हैवान' को एक जबरदस्त थ्रिलर बताया है और अक्षय व सैफ के अभिनय की खूब तारीफ की है। एक दर्शक ने फिल्म को 4 स्टार दिए और इसे 'जबरदस्त ब्लॉकबस्टर' कहा।

रिव्यू में प्रियदर्शन के निर्देशन की भी तारीफ की गई और लिखा गया, 'अक्षय ने कमाल का काम किया है और सैफ भी शानदार रहे हैं।'

अन्य यूजर को फिल्म का पहला भाग बेहद मनोरंजक लगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए यूजर का पोस्ट

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

'हैवान' देख क्या बोली जनता?

ADVERTISEMENT

निर्देशन

कैसा है फिल्म का अभिनय और निर्देशन?

दर्शकों के अनुसार, साइको किलर के किरदार में अक्षय का अभिनय दमदार है और कई जगह वह दर्शकों को डराने में कामयाब रहते हैं। हालांकि, कमजोर लेखन के कारण उनका किरदार उतना प्रभावी नहीं बन पाता।

वहीं, सैफ पहली बार नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका में नजर आए हैं और उन्होंने इसे अच्छी तरह निभाया है।

यह अभिनेता असरानी की आखिरी फिल्‍म है।

फिल्म का निर्देशन मजबूत है, जबकि प्रियदर्शन का अनुभव कहानी में साफ दिखाई देता है।

ट्विटर पोस्ट

लोगों को रोमांचक लगी फिल्म

फिल्म

'हैवान' के बारे में जानिए

'हैवान' एक एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय और सैफ अलग-अलग अंदाज में नजर आते हैं। सैफ ने श्याम का किरदार निभाया है, जो दृष्टिहीन है और रिटायर्ड जज की हत्या के झूठे आरोप में फंस जाता है।

उधर अक्षय, परशुराम की भूमिका में हैं, जो बदले की आग में जल रहा है और जज की बेटी नंदिनी की तलाश कर रहा है। ऐसे में देखना खास होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है।

ADVERTISEMENT