'हैवान' का टीजर जारी, अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज और दिव्यांग दिखे सैफ अली खान
क्या है खबर?
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जुगलबंदी अब तक कई फिल्मों में दिखी है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म 'हैवान' में दोनों एक-दूसरे के विरुद्ध नजर आएंगे, जिसका टीजर जारी हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि टीजर में कोई संवाद नहीं है। सिर्फ एक खौफनाक सी धुन है, और अक्षय व सैफ की झलक है। फिल्म में जहां अक्षय एक खलनायक के किरदार में हैं, तो वहीं सैफ दिव्यांग बने हैं, जो एक छड़ी के सहारे चलते हैं।
रिलीज
जानिए कब रिलीज हो रही 'हैवान'
अक्षय ने 'हैवान' का टीजर सोशल मीडिया पर जारी किया है। साथ में कैप्शन दिया, 'वह खतरा सुनता है... मैं ही खतरा हूं! अब जीत किसकी होगी? हीरो या हैवान?'
इसके जरिए अक्षय और सैफ 18 साल बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। दोनों को आखिरी बार 'टशन' में देखा गया था।
फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
ये 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
HE hears the danger…
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 12, 2026
I AM the danger !
Ab jeet kiski hogi?
Hero ya Haiwaan?#Haiwaan - Teaser out now. pic.twitter.com/7alWrrXj91