LOADING...
वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क...' के आगे 'बंदर' का निकला दम, देखें ताजा कलेक्शन
'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क...' के आगे 'बंदर' का निकला दम, देखें ताजा कलेक्शन

Jun 08, 2026
10:07 am

क्या है खबर?

वरुण धवन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का काफी समय से दर्शकों को इंतजार था। डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसे दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती दिखी हैं। फिल्म और इसके गाने, दोनों ही दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब साबित हुए जिसकी बदौलत वीकेंड पर इसने बढ़त हासिल की। दूसरी ओर, बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का रिलीज के दिन से बुरा हाल है।

कमाई

'है जवानी तो इश्क...' को तीसरे दिन मिली बढ़त

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 7.50 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। इसने दूसरे दिन भी 7.50 करोड़ कमाए, जबकि तीसरे दिन 9 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद कुल कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो चुका है। इन आंकड़ों के साथ यह साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर 'पति पत्नी और वो दो' (58.18 करोड़) और 'चांद मेरा दिल' (30.27 करोड़) है।

अन्य फिल्में

इन फिल्मों को पीछे छाेड़ने में कामयाब रही वरुण धवन की फिल्म

'है जवानी तो इश्क...' ने इस साल रिलीज हुई जिन रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ है, उनमें 'दो दीवाने शहर में' (7.98 करोड़), 'एक दिन' (4.3 करोड़) और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' (1.54 करोड़) शामिल हैं। वरुण के साथ फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी हैं। वहीं बॉबी की फिल्म 'बंदर' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। तीसरे दिन इसने कुल 1 करोड़ रुपये कमाए, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 2.45 करोड़ रुपये हुआ है।

Advertisement