फिल्म 'है जवानी तो इश्क...' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज, सुनकर झूम उठेगा दिल
क्या है खबर?
वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की राेमांटिक कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में रिलीज होकर दर्शकों का दिल जीत रही है। इस बीच, निर्माताओं ने फिल्म का धमाकेदार टाइटल ट्रैक जारी कर दिया है। टिप्स फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर आया यह गाना फिल्म के सभी कलाकारों की झलक को दिखाता है। गाने को जावेद और मोहसिन ने मिलकर तैयार किया है। इसके बोल मोहसिन शेख ने लिखे हैं।
गाना
'बीबी नंबर 1' के लोकप्रिय गाने का है रीक्रिएटेड वर्जन
'है जवानी तो इश्क...' टाइटल ट्रैक, फिल्म 'बीवी नंबर 1' (1999) में मौजूद इसी नाम के लोकप्रिय गाने का रीक्रिएटेड वर्जन है, जिसे सलमान खान पर फिल्माया गया था। इसका संगीत अनु मलिक ने तैयार किया है, जबकि आवाज शंकर महादेवन और हेमा सरदेसाई की है। फिल्म की बात करें, तो यह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इसमें जिमी शेरगिल, मनीष पॉल, चंकी पांडे, राजपाल यादव और मौनी रॉय जैसे सितारे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टाइटल ट्रैक का वीडियो
The explosive title track of #HaiJawaniTohIshqHonaHai is OUT NOW, bringing the perfect mix of high-energy beats and classic vibes.
— Indian Box Office (@TradeBOC) June 8, 2026
Turn the volume up and brace yourself for the full family entertainer, now playing in cinemas! 🍿
Featuring #VarunDhawan, #MrunalThakur &…