'फाइन शिट' की आलोचनाओं के बाद गुरु रंधावा का नया गाना 'मर्जी' रिलीज, देखें वीडियो
क्या है खबर?
पंजाबी गायक गुरु रंधावा ने अगस्त महीने की शुरुआत में 'फाइन शिट' गाना रिलीज किया था। हालांकि इसने यूट्यूब पर आकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया, क्योंकि लोगों को न तो गाने के बोल पसंद आए और न वीडियो के दृश्य। कई श्रोताओं ने गाने को महिलाओं के चित्रण के लिहाज से गलत बताया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई। इन आलोचनाओं का जवाब अब गायक ने अपने नए गाने 'मर्जी' से दिया है।
तारीफ
गुरु रंधावा ने नया म्यूजिक वीडियो जारी किया
गायक ने 19 अगस्त को यूट्यूब पर अपना नया सोलो गाना 'मर्जी' रिलीज किया, जिसके बोल गुरजीत गिल ने लिखे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि गाना पंजाब के उस जज्बे को दिखाता है, जहां बिना आलोचनाओं या दवाब के इंसान अपनी किस्मत को खुद लिखता है।
वीडियो में उनके पुराने और धाकड़ अंदाज को देखकर लोग उनकी जबरदस्त वापसी का जश्न मना रहे हैं। कुछ का कहना है कि गायक ने अब 'फाइन शिट' का बदला ले लिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
— Jyotii Singhh | Journalist (@jyotiisinghh9) August 19, 2026