Loading...
गुरु रंधावा की विवादों के बीच दरियादिली, असम के 35 बेघर परिवारों को देंगे नया आशियाना
विवादों के बीच गुरु रंधावा की बड़ी पहल

गुरु रंधावा की विवादों के बीच दरियादिली, असम के 35 बेघर परिवारों को देंगे नया आशियाना

Aug 11, 2026
01:44 pm

क्या है खबर?

मशहूर पंजाबी गायक और गीतकार गुरु रंधावा ने असम में भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपनी मानवीय पहलों का विस्तार करते हुए 'सिख एड फाउंडेशन' के साथ साझेदारी की है। इस खास पहल के तहत अपर असम के शिवसागर, जोरहाट और नेपाली खूंटी जैसे क्षेत्रों में बाढ़ से तबाह हुए परिवारों के लिए 35 स्थायी और बाढ़-सुरक्षित घर बनाए जाएंगे, ताकि उन्हें भविष्य में राहत मिल सके।

मदद

विवादों से घिरे रंधावा ने दान किए 7 लाख रुपये

गुरु रंधावा ने इस राहत पहल के लिए 7 लाख रुपये का दान दिया है। उनका यह कदम ऐसे समय में आया है, जब वो अपने नए गाने 'फाइन शिट' को लेकर विवादों में घिरे हैं। आरोप है कि ये गाना कामकाजी महिलाओं के प्रति गलत सोच को बढ़ावा देता है।

गुरु के अलावा, सलमान खान, रणदीप हुड्डा और डिजिटल क्रिएटर्स फुकरा इंसान व ट्रिगर्ड इंसान ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

fewf

बाढ़ पीड़ितों को पहले भी दे चुके 5 लाख

रंधावा ने इससे पहले 'हेलो लाइफ फाउंडेशन' को 5 लाख रुपये का दान दिया था, जिससे विस्थापित परिवारों को भोजन, कपड़े और दवाइयां मुहैया कराई गईं।

हाल ही में 6 अगस्त को रिलीज हुए अपने नए गाने 'फाइन शिट' को लेकर उन्हें काफी ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।

हालांकि, वो इस विवाद से बेअसर नजर आ रहे हैं। उन्होंने 10 अगस्त को रेगिस्तान की खाली सड़क पर पोर्श कार चलाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है।

ADVERTISEMENT