गोलियों के बीच जंग के मैदान में दिखी जाह्नवी कपूर, शानदार है 'गुंजन सक्सेना' का ट्रेलर
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर पिछले काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब इस फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है।
जबसे इस फिल्म को बनाने का ऐलान किया गया है तभी से फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
अब ट्रेलर जारी होने के बाद फिल्म के लिए यह बेसब्री और ज्यादा बढ़ गई है।
सपना
बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखती थीं गुंजन
इस फिल्म की कहानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट और कारगिल गर्ल के नाम से पहचानी जाने वाली गुंजन सक्सेना के बारे में हैं।
ट्रेलर में दिखाया गया है कि गुंजन बचपन से ही पायलट बनना का सपना देखती है। लेकिन इस समाज में लड़कियों को ऐसे सपने देखने का हक था। गुंजन को उनके पिता का साथ मिला और वह ट्रेनिंग में जुड़ गईं।
इसके अलावा गुंजन को करियर की शुरुआत में अपने साथियों का भी समर्थन नहीं मिलता।
जानकारी
युद्ध में थी सिर्फ पुरुषों को जाने की इजाजत
ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि युद्ध के समय सिर्फ पुरुषों को ही जंग के मैदान में जाने की इजाजत की वजह से गुंजन को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। हालांकि, इसके गुंजन ने इसके लिए काफी तैयारियां भी हैं।
ट्रेलर
काफी पसंद किया जा रहा है ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही घंटों में इसे लाखों व्यूज हासिल हो गए हैं। कोरोना वायरस के कारण लंबे समय से सिनेमाघर बंद रहने के कारण इस फिल्म को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज किया जा रहा है।
फिल्म 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। पहले खबरों के मुकाबिक कहा जा रहा था कि यह फिल्म 15 अगस्त के खास मौके पर रिलीज होगी।
परिचय
जानिए कौन हैं गुंजन सक्सेना
गौरतलब है कि यह फिल्म इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की जिंदगी पर आधारित है। यह फिल्म एक ऐसी लड़की की कहानी है जिसने समाज की सोच के विपरित जाकर अपना करियर चुना और एक फाइटर पायलट बन गईं।
यही गुंजन 1999 के गृह युद्ध में प्रवेश करने वाली पहली महिला लड़ाकू विमान चालकों में से एक थीं। जो बाद में पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल के तौर पर उभरकर सामने आईं।
जानकारी
फिल्म में नजर आएंगे यह सितारे
शरन शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा इसमें पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, मानव कुमार सिंह और मानव विज जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।