ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027: 50 साल बाद बदला संगीत की दुनिया के सबसे बड़े मंच का ठिकाना
क्या है खबर?
संगीत की दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स 2027 में एक बड़ा बदलाव हुआ है। दशकों तक CBS पर प्रसारित होने के बाद अब ये शो ABC नेटवर्क पर शिफ्ट हो गया है। रिकॉर्डिंग एकेडमी और डिज्नी के बीच हुए इस 10 साल के ऐतिहासिक समझौते के बाद 2027 से ग्रैमी का प्रसारण ABC, डिज्नी+ और हुलु पर किया जाएगा। इसके साथ ही अगले समारोह की तारीखों और नामांकन शेड्यूल का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है।
आयोजन
7 फरवरी को सजेगी सुरों की महफिल
ग्रैमी अवॉर्ड्स को लेकर न्यूयॉर्क में डिज्नी और रिकॉर्डिंग एकेडमी ने बड़ा ऐलान किया है। 50 साल से भी ज्यादा समय तक CBS पर प्रसारित होने के बाद अब ये शो ABC नेटवर्क पर शिफ्ट हो रहा है। 69वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन 7 फरवरी, 2027 को होगा और नामांकन की घोषणा 16 नवंबर को होगी। कलाकारों और फैंस के लिए यह तारीख बेहद अहम है, क्योंकि इसी दिन सालभर की संगीत उपलब्धियों को वैश्विक मंच पर पहचान मिलेगी।
एंट्री
जानें कब शुरू होगी एंट्री और किन गानों को मिलेगी रेस में जगह
50 साल बाद यह शो CBS का साथ छोड़कर अब ABC नेटवर्क पर प्रसारित होगा। दर्शक इस भव्य कार्यक्रम का लुत्फ टीवी के साथ-साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी उठा सकेंगे। इस बार केवल वही गाने या एल्बम रेस में शामिल हो सकेंगे, जो 31 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2026 के बीच रिलीज हुए हों। कलाकारों के लिए 7 जुलाई से 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन एंट्री का समय तय किया गया है।
मुकाबला
इन बड़े सितारों के बीच दिखेगी कड़ी प्रतिस्पर्धा
रिकॉर्डिंग एकेडमी के CEO हार्वे मेसन जूनियर ने 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स को लेकर भारी उत्साह जताया है। उन्होंने इसे ग्रैमी के लिए एक 'नया घर और एक साहसी नया अध्याय' करार दिया है। इस बार मैडोना, हैरी स्टाइल्स और टेलर स्विफ्ट जैसे बड़े सितारों के नामांकन की संभावना है, जिससे 2027 का यह समारोह बेहद रोमांचक होने वाला है। 50 साल बाद CBS का साथ छोड़कर ग्रैमी अब ABC नेटवर्क पर एक नई ताजगी के साथ दर्शकों के सामने आएगा।