
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024: पुरस्कार पाने से चूकीं बियॉन्से तो भड़क गए पति जे-जेड, जानिए क्या कहा
क्या है खबर?
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संगीत पुरस्कारों में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स का लॉस एंजेलिस में आयोजन किया गया। यह वो पुरस्कार है, जिसका इंतजार संगीत की दुनिया से जुड़ा हर कलाकार करता है।
दुनियाभर के संगीतकारों को एकत्रित कर सम्मानित करने वाले इस पुरस्कार में जहां 4 भारतीय संगीतकारों ने पुरस्कार हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया, वहीं इस बार मशहूर अमेरिकी सिंगर बियॉन्से यह पुरस्कार पाने से चूक गईं।
ऐसे में उनके पति जे-जेड, ग्रैमी अवॉर्ड्स पर भड़क उठे।
मामला
रिकॉर्डिंग अकादमी पर भड़के जे-जेड
मशहूर अमेरिकी रैपर जेड का एक बार फिर ग्रैमी अवॉर्ड्स में जलवा देखने को मिला।
जेड ने डॉ. ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड जीता, जिसके कारण वह सुर्खियों में हैं। इसके साथ ही वह रिकॉर्डिंग अकादमी की आलोचना करने को लेकर भी चर्चा में हैं।
दरअसल, जेड ने आरोप लगाया है कि बियॉन्से को एल्बम ऑफ द ईयर श्रेणी से लगातार उपेक्षित किया जा रहा है। बता दें, आज तक बियॉन्से का कोई भी एल्बम इस श्रेणी में नहीं आया है।
सवाल
क्यों नहीं मिला 'एल्बम ऑफ द ईयर'?
अपनी बेटी ब्लू आइवी के साथ पुरस्कार लेने आए जेड ने कहा कि संगीत राय-आधारित होता है, लेकिन उन्हें यह समझ नहीं आया कि सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाली बियॉन्से को एल्बम ऑफ द ईयर पुरस्कार कभी क्यों नहीं मिला।
वह बोले, "आप जानते हैं, मैं इस युवा महिला (बियॉन्से) को शर्मिंदा नहीं करना चाहता, लेकिन उनके पास सभी से ज्यादा ग्रैमी हैं और उन्होंने इसके बावजूद आज तक कभी एल्बम ऑफ द ईयर का ग्रैमी अवॉर्ड नहीं जीता।"
गुस्सा
भड़क उठे जे-जेड
जेड ने जोर देते हुए कहा, "यह सही नहीं है। इस बारे में सोचना। सबसे ज्यादा ग्रैमी और फिर भी वर्ष का सर्वश्रेष्ठ एल्बम कभी नहीं जीता।"
जेड ने आगे कहा कि यहां मौजूद बहुत से लोगों को महसूस हो रहा होगा कि उनके साथ चोरी हुई है। कुछ लोगों को लूटा जा भी सकता है। कुछ को लग सकता है कि वे इनमें नहीं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि जब वह घबराते हैं तो वह सच बोल देते हैं।
जानकारी
32 ग्रैमी पुरस्काा जीत चुकी हैं बियॉन्से
बता दें, बियॉन्से संगीत की दुनिया का एक बहुत बड़ा नाम हैं। उनके प्रशंसक पूरी दुनियाभर में फैले हैं। वह पिछले कई वर्षों से लगातार ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम करती आ रही हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा 32 ग्रैमी जीतने का रिकॉर्ड भी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां सुनें जेड ने क्या कहा
Jay-Z's #Grammys speech pic.twitter.com/AWl6snvaPO
— JAY-Z Daily (@JAY_Z_Daily) February 5, 2024
जीत
ग्रैमी में दिखा भारत का दबदबा
66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीय संगीत की दुनिया के महारथियों का भी जलवा देखने को मिला। इस साल शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन ने भारत का मान बढ़ाया। उन्होंने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया।
2023 के ग्रैमी पुरस्कारों में भारतीय मूल के जाने-माने संगीतकार रिकी केज ने यह पुरस्कार जीता था। बता दें, यह रिकी का तीसरा ग्रैमी पुरस्कार था।
शंकर और जाकिर की जीत से सभी भारतीय गदगद हैं।