LOADING...
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की बॉलीवुड में एंट्री, एकता कपूर संग शुरू करेंगी फिल्मी पारी
सुनीता आहूजा की बॉलीवुड में एंट्री (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@officialsunitaahuja)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की बॉलीवुड में एंट्री, एकता कपूर संग शुरू करेंगी फिल्मी पारी

Feb 05, 2026
11:05 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'चीची' यानी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर अपने बेबाक अंदाज और हाजिरजवाबी के लिए चर्चा में रहती हैं और अब वो बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं। लंबे समय तक कैमरे के पीछे रहकर परिवार संभालने के बाद सुनीता अब आधिकारिक तौर पर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। उन्होंने एकता कपूर के मशहूर प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है।

रिपोर्ट

बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ फिल्म साइन कर चुकीं सुनीता

इंडिया टुडे के मुताबिक, सूत्रों ने पुष्टि की है कि सुनीता एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं। इस फिल्म में वो कोई छोटा-मोटा कैमियो नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आएंगी। 58 वर्षीय सुनीता इस अनाम फिल्म के लिए लगभग 20 दिनों तक शूटिंग करेंगी। हालांकि, सुनीता अक्सर इवेंट्स और टीवी शो में नजर आती रही हैं, लेकिन ये फिल्म उनके करियर की आधिकारिक बॉलीवुड शुरुआत होगी।

फैसला

दशकों तक ग्लैमर की चकाचौंध से दूर रहीं सुनीता

सुनीता और गोविंदा की शादी 1987 में हुई थी। जब गोविंदा हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन रहे थे, तब भी सुनीता ने खुद को मुख्यधारा के अभिनय से पूरी तरह दूर रखा। जहां गोविंदा कैमरे के सामने जादू बिखेर रहे थे, वहीं सुनीता ने घर और परिवार की जिम्मेदारी बखूबी संभाली। उन्होंने कभी भी पति की शोहरत का इस्तेमाल अपने एक्टिंग करियर को शुरू करने के लिए नहीं किया।

Advertisement

कमूक

गोविंदा की परछाई से बाहर निकलते ही रुपहले पर्दे पर एंट्री

सुनीता अब केवल गोविंदा की पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि अपनी एक अलग स्वतंत्र पहचान बना चुकी हैं। सालों तक पर्दे के पीछे रहने के बाद पिछले 1-2 साल में सुनीता ने कई पॉडकास्ट और टीवी इंटरव्यू दिए। फिर अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू कर दिया। उनका बेबाक अंदाज और मजेदार व्यक्तित्व लोगों को इतनी पसंद आया कि वो रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गईं। एकता ने इसी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुना है।

Advertisement

निजी जिंदगी

शादीशुदा जिंदगी की अफवाहों के कारण चर्चा में थे गोविंदा

गोविंदा ने पिछले दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही लगातार चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। गोविंदा ने इन अफवाहों को मामूली गॉसिप नहीं, बल्कि एक बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि वे महीनों से चुप थे, लेकिन अब बोलना इसलिए जरूरी हो गया क्योंकि उनकी खामोशी को 'कमजोरी' या 'गलती' समझा जाने लगा था। अभिनेता ने महसूस किया कि सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखना अब अनिवार्य है ताकि उनकी छवि को नुकसान न पहुंचे।

Advertisement