Loading...
गोविंदा का सुनीता पर फूटा गुस्सा- बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी, अपनी हद में रहो
गोविंदा ने लगाई पत्नी सुनीता आहूजा को फटकार

गोविंदा का सुनीता पर फूटा गुस्सा- बहुत मां-बहन की गालियां देने लगी, अपनी हद में रहो

Aug 15, 2026
06:20 pm

क्या है खबर?

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अlहूजा की शादी पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा और विवादों में है। सुनीता ने हाल ही में गोविंदा की फिल्म 'रूपा' की अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार संग उनकी सार्वजनिक मौजूदगी पर सवाल उठाए थे। उन्होंने दोनों के बीच उम्र के फासले का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनेत्री उनकी बेटी की उम्र की हैं। अब मीडिया से बात करते हुए गोविंदा ने सुनीता को सीधा जवाब दिया है।

नाराजगी

गोविंदा ने पत्नी सुनीता को सुनाई खरी-खरी

गोविंदा बोले, "सुनीता गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल कर रही हैं। बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं, जो बिल्कुल सही नहीं। बाहर मुझे जो काम मिलता है, मैं उसे छोड़ता नहीं और जब मुझे काम मिलता है तो आप बीच में अड़ंगा डालती हैं। जब आप अपना काम कर रही थीं, चाहे वो कुकिंग शो हो या 'लॉक अप', आपने टीना से कहकर मुझे वहां बुलवाया था। आपने दोनों शो में मेरी शोहरत और नाम का फायदा उठाया।"

नसीहत

"गरीबों को इतना नीचा मत दिखाओ..."

गोविंदा ने कहा, "जब से मैंने अपनी फिल्म शुरू की है, तब से आप लोगों के दिलों से मुझे गिराने, मुझे बदनाम करने या ऐसा कुछ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं जिससे मेरे काम पर असर पड़े। जब गरीब परिवारों के लोग फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं तो कृपया उन्हें इस हद तक नीचा न दिखाएं या बदनाम न करें कि वे डर जाएं या भाग जाएं।"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

करारा जवााब

उम्र के ताने पर भी दिया करारा जवाब

गोविंदा बोले, "आपके पास काबिलियत है, ताकत है, नाम, सम्मान और दौलत है ऊपरवाले ने आपको सब कुछ दिया है। इसका मतलब ये नहीं कि आप किसी ऐसे इंसान को जलील करें, जिसके पास ये सब नहीं है। ये आपको शोभा नहीं देता, वहीं उम्र को लेकर जो बात आपने शुरू की है तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इस देश के तमाम बड़े कलाकारों ने अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम किया है।"

दो टूक

"कम उम्र की हीरोइनों संग काम करके ही कलाकार जवान दिखता है"

कम उम्र की सह-कलाकारों संग काम करने के मुद्दे पर गोविंदा ने तर्क दिया कि अभिनेताओं ने हमेशा से अपने से छोटी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे सहयोग से कलाकारों को पर्दे पर लंबे समय तक जवान और प्रासंगिक बने रहने में मदद मिलती है। गोविंदा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि देश के तमाम महान कलाकारों को युवा कलाकारों संग काम करने से ही नाम, शोहरत और पहचान मिली है।

चेतावनी

आपके पीछे जो गैंग है, उसका सच जल्द सामने आएगा- गोविंदा

पत्नी सुनीता पर हमला बोलते हुए गोविंदा ने कहा कि अपने छोटे से स्वार्थ के लिए वे एक बड़े बिजनेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि सुनीता के पीछे जो गैंग है, उसका सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।

गोविंदा ने चेतावनी देते हुए साफ कहा कि आगे चलकर उन्हें फिर मेरी जरूरत पड़ सकती है, इसलिए पॉडकास्ट चलाकर और बयानबाजी करके मुझे नीचा दिखाना बंद करें और अपनी हद में रहें।

ADVERTISEMENT