गोविंदा बनेंगे रियलिटी शो के प्रतियोगी? 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 को लेकर शुरू हुई चर्चा
क्या है खबर?
बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 कहलाने वाले गोविंदा को टीवी पर देखना नई बात नहीं रही है। हाल ही में, उन्हें एकता कपूर के शो 'लॉकअप सीजन 2' में देखा गया था, जहां वह अपनी पत्नी और प्रतियोगी सुनीता आहूजा का समर्थन करने पहुंचे थे। इसके अलावा, वह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से लेकर डांस रियलिटी शो तक के मेहमान भी बन चुके हैं। अब खबर है कि गोविंदा पहली बार प्रतियोगी बनकर रियलिटी शो में आ सकते हैं।
डेब्यू
अशीनर ग्रोवर के शो में गोविंदा हो सकते हैं प्रतियोगी?
वैरायटी इंडिया के मुताबिक, अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन में गोविंदा प्रतियोगी बनकर शामिल हो सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि शो के निर्माताओं ने अभिनेता से संपर्क किया है। वे शो का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और बातचीत आखिरी चरण में है।
अगर सब कुछ ठीक रहा, तो गोविंदा पहली बार एक रियलिटी शो में बतौर प्रतियोगी के रूप में अपना डेब्यू करेंगे।
शो
क्या है 'राइज एंड फॉल' शो?
'राइज एंड फॉल' स्टूडियो लैम्बर्ट द्वारा निर्मित और ग्रेग जेम्स द्वारा होस्ट किए गए ब्रिटिश शो पर आधारित है।
इसका पहला सीजन पिछले साल MX प्लेयर पर प्रसारित हुआ था, जिसे भारतपे के सह-संस्थापक अश्वनीर ने होस्ट किया था। शो को मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद, निर्माता इसका दूसरा सीजन लाने की तैयारी में हैं।
गोविंदा की बात करें, तो वह अपनी आगामी फिल्म 'रूपा' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ नवोदित अभिनेत्री काेमल रानी स्वर्णकार नजर आएंगी।