Loading...
गोविंदा इस फिल्म से करने जा रहे सिनेमा में वापसी, बोले- उम्मीद है लोग पसंद करेंगे
गोविंदा ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया

गोविंदा इस फिल्म से करने जा रहे सिनेमा में वापसी, बोले- उम्मीद है लोग पसंद करेंगे

Jul 14, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के हीरो नंबर-1 गोविंदा एक बार फिर सिनेमा की दुनिया में लौटने को तैयार हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया और अपनी वापसी फिल्म 'रूपा' का आधिकारिक ऐलान किया है। कार्यक्रम के दौरान, अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया और बताया कि इसमें उनके साथ नवोदित अभिनेत्री रानी स्वर्णकार नजर आएंगी। बता दें, गोविंदा को आखिरी बार 2019 में आई फिल्म 'रंगीला राजा' में देखा गया था। तब से वह सिनेमा से दूर हैं।

परियोजना

फिल्म में हीरो के अलावा निर्माता भी होंगे गोविंंदा

परियोजना पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा, "यह फिल्म विशेष रूप से युवाओं के लिए है। जब वे इसे सिनेमाघरों में देखेंगे, तो मुझे उम्मीद है कि यह उन्हें सपने देखने और यह विश्वास करने के लिए प्रेरित करेगी कि वे सपने सच हो सकते हैं। इसके अलावा, मैं आध्यात्मिकता के बारे में कुछ नहीं कहूंगा।"

उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके द्वारा निर्मित 'रूपा' कुछ ऐसा करेगी, जिसकी कल्पना न की गई हो। वो दर्शकों पर अपना जादू चलाएगी।

नई पारी

"लोग कहते रहे, अब वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे"

गोविंदा ने अपने दृढ़ संकल्प के बारे में बताते हुए कहा, "शायद यही नियति थी कि मुझे कई बार नकार दिया गया। लोग कहते रहे, 'अब वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे।' लेकिन मैंने हमेशा फिर से शुरुआत की।"

उन्होंने बताया कि अपने करियर के चुनौतीपूर्ण दौर को पीछे छोड़कर वह दर्शकों के साथ दोबारा जुड़ना चाहते हैं। यह फिल्म बॉलीवुड में उनकी एक सफल नई पारी की शुरुआत है।

हालांकि, इसकी रिलीज पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENT