Loading...
गोविंदा और कोमल रानी की रोमांटिक तस्वीरों ने फैंस की उड़ाई नींद, बोले- जोड़ी नंबर 1
गोविंदा और कोमल रानी की तस्वीरें खींच रहीं ध्यान

गोविंदा और कोमल रानी की रोमांटिक तस्वीरों ने फैंस की उड़ाई नींद, बोले- जोड़ी नंबर 1

Nov 13, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। दोनों की रोमांटिक तस्वीरों ने फैंस का ध्यान खींचा है जो दोनों की आगामी फिल्म 'रूपा' से जुड़ी बताई जा रही हैं। इन तस्वीरों को खुद कोमल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसके चलते उनके रिश्ते के बारे में चल रही अटकलों को फिर से हवा मिल गई है। लोग भी दोनों को साथ देखकर अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक सके।

तस्वीरें

गोविंदा की बाहों में नजर आईं कोमल

तस्वीरों में, गोविंदा और कोमल एक साथ रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं।

जहां अभिनेता ने सफेद ब्लेजर और काली पैंट के साथ बड़े सनग्लास पहने थे, तो वहीं कोमल लैवेंडर साड़ी और एम्बेलिश्ड पर्पल ब्लाउज पहने नजर आईं। कैप्शन में लिखा है, 'रूपा की खूबसूरत झलक।'

तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जोड़ी नंबर 1'

एक यूजर ने "ब्लॉकबस्टर लोडिंग" कहा, तो दूसरे ने लिखा, 'अच्छा है, लेकिन तस्वीरों को बहुत ज्यादा एडिट करना बंद करो।'

अफवाह

गोविंदा और कोमल के रिश्ते की अफवाह

गोविंदा के साथ कोमल का पहली बार नाम तब जुड़ा, जब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में इस नाम का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, "मुझे कोमल नाम से नफरत है, कोई XYZ लड़की है जिसका नाम कोमल है।"

जुलाई 2026 में, गोविंदा ने खुद कोमल से मिलवाते हुए उन्हें अपनी फिल्म 'रूपा' की अभिनेत्री बताया था।

हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट और गणपति पंडाल में एक साथ दिखने पर उनके डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।

ADVERTISEMENT