LOADING...
रोहित शेट्‌टी 'गोलमाल 5' में करेंगे सबसे बड़ा बदलाव, टूट जाएगी पिछली परंपरा
'गोलमाल 5' में होगा सबसे बड़ा बदलाव

रोहित शेट्‌टी 'गोलमाल 5' में करेंगे सबसे बड़ा बदलाव, टूट जाएगी पिछली परंपरा

Apr 07, 2026
07:02 pm

क्या है खबर?

रोहित शेट्‌टी की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल' अपनी 5वीं किस्त को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है और इसमें अजय देवगन के साथ पिछली किस्तों के सितारे लौट रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार भी नए कलाकार के रूप में शामिल हुए हैं। इस बीच, खबर है कि 'गोलमाल 5' में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है। फिल्म में कोई भी रोमांटिक एंगल नहीं होगा।

परंपरा

'गोलमाल 5' के बदलाव से टूटेगी पिछली परंपरा

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'गोलमाल' फ्रैंचाइजी की 5वीं किस्त ऐसी फिल्म होगी जिसमें मुख्य अभिनेता के लिए कोई रोमांटिक एंगल शामिल नहीं किया जाएगा। खबरों के अनुसार, फिल्म में हीरो और हीरोइन के बीच कोई प्रेम-कहानी नहीं होने से सालों पुरानी परंपरा टूट जाएगी। जाहिर है कि 'गोलमाल' में रिमी सेन के साथ अजय का रोमांटिक एंगल दिखाया गया था। 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' में करीना कपूर थीं, जबकि 'गोलमाल अगेन' में परिणीति चोपड़ा नजर आईं।

फिल्म

'गोलमाल 5' में शामिल होंगी ये अभिनेत्री

खबरों की मानें, तो साउथ अभिनेत्री प्रियामणि को 'गोलमाल 5' में बतौर अभिनेत्री देखा जाएगा। हालांकि ताजा अपडेट के अनुसार, उनका अजय या अन्य अभिनेताओं के साथ कोई रोमांटिक एंगल नहीं होगा। खैर, निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि फिल्म में अजय के अलावा, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शरमन जोशी अपने पुराने किरदारों के साथ वापसी करते हुए नजर आएंगे।

Advertisement