'बिग बॉस 20': मैरी कॉम के आरोप पर भड़कीं गौहर खान, काजी तौकीर का किया समर्थन
क्या है खबर?
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों काफी ड्रामा और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हालिया एपिसोड में, महिला प्रतियोगियों को राशन और कप्तानी टास्क दिया गया, जिसमें खूब हंगामा देखने को मिला। इस टास्क में मैरी कॉम ने भी हिस्सा लिया था, लेकिन खेल के बीच में वह अचानक गिर गईं और इसका ठीकरा उन्होंने काजी तौकीर के अक्रामक अंदाज पर फोड़ा। अब गौहर खान ने मैरी के आरोप पर उन्हें करारा जवाब दिया है।
समर्थन
काजी के समर्थन में आईं गौहर, साझा किया अपना वीडियो
गौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मैरी इस तरह काजी पर आरोप लगाएंगी।
उन्होंने 'बिग बॉस' के अनुभवों को याद करते हुए कहा, "कितने सीजन में क्या-क्या टास्क हुए हैं। और यहां पर इतनी बड़ी हमारे देश की हस्ती, जिनमें इतनी ताकत है कि वो किसी को भी अपनी ताकत से उठाकर फेंक सकती हैं। वो कह रही है काजी का हाथ बैग में डालने से वो गिर गईं। प्लीज यार।"
नजरिया
मैरी के आरोप पर गौहर ने दी अपनी प्रतिक्रिया
उन्होंने 'वीकेंड का वार' में इस मुद्दे को उठाने का आग्रह करते हुए कहा, "काजी के हाथ डालने के बाद जब उसने बाहर निकाला, उस वक्त वो छोटी बच्ची की तरह गिर गईं। मैं समझती हूं कि बैग भारी था, लेकिन मैरी जी आपसे ज्यादा ताकत की उम्मीद करेंगे।"
बता दें, इस टास्क के दौरान बैग से राशन बाहर निकालना था। मैरी ने आरोप लगाया कि काजी के बैग में हाथ डालने से उनका संतुलन बिगड़ा और वो गिर गईं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
🚨Gauahar Khan called out Mary Kom and said, “Unke paas kitni taakat hai, training hai, woh kisi ko bhi patak sakti hain, but she is saying Qazi ke haath lagane se woh gir gayi.” Gauahar added that this needed to be called out. 👀#BiggBoss20 #QaziTouqeer #BB20 pic.twitter.com/Y34iahmDLH
— Digital News Hub (@digital_newshub) September 30, 2026