Page Loader
गौहर खान ने जैद दरबार से की सगाई, खुद किया ऐलान

गौहर खान ने जैद दरबार से की सगाई, खुद किया ऐलान

Nov 05, 2020
04:23 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस' फेम बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ समय से उनका नाम जैद दरबार के साथ काफी जोड़ा जा रहा है। लगातार खबरें आ रही हैं कि दोनों इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालांकि, अब गौहर ने खुद खुलासा है कि उन्होंने और जैद ने सगाई कर ली है। यह खुशखबरी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी है।

पोस्ट

गौहर ने शेयर की तस्वीरें

गौहर ने आज इंस्टाग्राम पर जैद के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए सगाई का ऐलान किया है। इस तस्वीर में गौहर ने अपने हाथ में एक बड़ा गुब्बारा दिख रहा है, जिस पर लिखा है, 'उसने हां कह दिया।' जबकि जैद के हाथ में नजर आ रहे गुब्बारे पर 'परफेक्ट कपल' लिखा है। गौहर ने इस तस्वीर में जैद को भी टैग किया है। उन्होंने जैद के नाम के आगे दिल और अंगूठी वाला इमोजी भी बनाया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखिए गौहर खान का पोस्ट

निकाह

24 दिसंबर को है गौहर और जैद का निकाह

स्पॉटबॉय के अनुसार, गौहर और जैद 24 दिसंबर को निकाह करने वाले हैं। कहा जा रहा है दोनों के निकाह की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। यह फंक्शन मुंबई के ही एक होटल में आयोजित किया जा रहा है। निकाह की सभ रस्में दो दिनों तक चलने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले ये दोनों नवंबर में ही निकाह करने वाले थे, लेकिन गौहर के 'बिग बॉस 14' में जाने के कारण उनके बाहर आने का इंतजार हो रहा था।

जानकारी

अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं गौहर और जैद

बता दें कि गौहर और जैद अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। जिसमें दोनों के बीच खूबसूरत कैमेस्ट्री भी नजर आती हैं। इसी कारण दोनों के रिलेशनशिप को लेकर खबरें आने लगी थीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

जैद पहले भी शेयर कर चुके हैं गौहर के साथ तस्वीरें

परिचय

जानिए कौन हैं जैद दरबार

गौहर को कुछ दिन पहले ही 'बिग बॉस 14' में तूफानी सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर देखा गया था। शो में वह सिर्फ 14 के लिए ही नजर आई थीं। वहीं, जैद दरबार की बात करें तो वह लोकप्रिय संगीतकार स्माइल दरबार के बेटे हैं। कुछ वक्त पहले स्माइल ने भी एक इंटरव्यू में दोनों के रिश्ते की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने बताया था कि जैद, गौहर को उनसे मिलवाने भी लाए थे। जैद पेशे से एक कोरियोग्राफर हैं।