NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मशहूर फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का 37 साल की उम्र में निधन
    अगली खबर
    मशहूर फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का 37 साल की उम्र में निधन
    फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का निधन

    मशहूर फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का 37 साल की उम्र में निधन

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 20, 2022
    11:39 am

    क्या है खबर?

    फ्रांसीसी सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का एक हादसे में निधन हो गया है। उनकी उम्र महज 37 साल थी।

    इस खबर से उनके फैंस सकते में हैं। सोशल मीडिया पर दुनियाभर से गैस्पर्ड के चाहनेवाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। फ्रांस के प्रधानमंत्री ने भी उनके अचानक ऐसे चले जाने पर शोक व्यक्त किया है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    दुखद

    स्की दुर्घटना के बाद तोड़ा दम

    फ्रेंच मीडिया के मुताबिक, मंगलवार दोपहर को गैस्पर्ड उलील के साथ ये हादसा हुआ।

    पास के अल्बर्टविले के ऑग्र्नाइजर ने एक बयान में बताया कि गैस्पर्ड उलील दक्षिणपूर्वी फ्रांस में मॉन्टवालेजन टाउन में स्की के लिए गए थे। वहीं उनके साथ यह हादसा हुआ। हादसे के तुरंत बाद ही गैस्पर्ड ने दम तोड़ दिया।

    उनकी इस तरह हुई मृत्यु से उनके फैंस और इंडस्ट्री विश्वास नहीं कर पा रही है। हर कोई गैस्पर्ड के इस तरह जाने से गमगीन है।

    शोक

    फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने किया ये ट्वीट

    फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने गैस्पर्ड की मौत पर ट्वीट किया, 'गैस्पर्ड उलील सिनेमा के साथ बड़े हुए और सिनेमा उनके साथ बड़ा हुआ। वे एक-दूसरे को बहुत प्यार करते थे। हमने फ्रांस के एक बेहतरीन एक्टर को खो दिया है।'

    फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री रोजलिन बाचेलॉट ने भी बुधवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने उलील को 'एक असाधारण एक्टर' बताया।

    फ्रांसीसी वित्त मंत्री ब्रुनो ले मेअर ने कहा, "फ्रांसीसी सिनेमा ने एक प्रतिभावान अभिनेता खो दिया।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए प्रधानमंत्री का पोस्ट

    Gaspard Ulliel a grandi avec le cinéma et le cinéma a grandi avec lui. Ils s'aimaient éperdument.
    C'est le cœur serré que nous reverrons désormais ses plus belles interprétations et croiserons ce certain regard.
    Nous perdons un acteur français. pic.twitter.com/pAi7Do3FIU

    — Jean Castex (@JeanCASTEX) January 19, 2022

    श्रद्धांजलि

    फ्रांसीसी अभिनेता जीन डुजार्डिन ने भी दी श्रद्धांजलि

    गैस्पर्ड की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर गैस्पर्ड के प्रशंसकों समेत कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

    फ्रांसीसी अभिनेता जीन डुजार्डिन ने इंस्टाग्राम पर एक टूटे हुए हार्ट इमोजी के साथ गैस्पर्ड की तस्वीर साझा कर कैप्शन में लिखा, 'गैस्पर्ड'।

    हालांकि, पहले हैरान-परेशान फैंस इस खबर को फर्जी समझ रहे थे, लेकिन बाद में गैस्पर्ड के परिजनों ने भी अभिनेता के निधन की पुष्टि की।

    लोकप्रियता

    फिल्मों के साथ विज्ञापन की दुनिया का भी मशहूर चेहरा थे गैस्पर्ड

    गैस्पर्ड ने हॉरर फिल्म 'हैनिबल राइजिंग' में हैनिबल लेक्टर की भूमिका निभाई थी, जिसके जरिए उन्हें खूब लोकप्रियता मिली थी। गैस्पर्ड ना सिर्फ फिल्मी दुनिया, बल्कि विज्ञापन जगत का भी एक जाना-माना चेहरा थे।

    साथ ही कैनल के परफ्यूम 'ब्लियू डि कैनल' का विज्ञापन भी कर रहे थे। वह टीवी धारावाहिकों में भी नजर आ चुके थे।

    इसके अलावा गैस्पर्ड 2014 में आई फैशल मुगल यवे सेंट लौरेंट की बायोपिक 'सेंट लौरेंट' में भी नजर आए थे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    गैस्पर्ड ने 2017 में बेस्ट एक्टर के तौर पर French Cesar award भी जीता था। उन्हें 2016 में रिलीज हुई ड्रामा फिल्म 'इट्स ओनली द एंड ऑफ वर्ल्ड' के लिए यह पुरस्कार मिला था। गैस्पर्ड मार्वल सीरीज की आगामी फिल्म 'मून नाइट' में नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    फ्रांस
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    हॉलीवुड समाचार

    काइली जेनर दूसरी बार बनने वाली हैं मां, वीडियो में खुद दी जानकारी मनोरंजन
    अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने की अपने बॉयफ्रेंड सैम असगरी से सगाई ब्रिटनी स्पीयर्स
    फिल्म और टीवी की दुनिया में एशिया की सबसे प्रभावशली महिला बनीं दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    वरुण धवन का डिजिटल डेब्यू, प्रियंका अभिनीत 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में आ सकते हैं नजर लंदन

    फ्रांस

    फ्रांस के बाद अब कनाडा में चाकू से हमला; दो लोगों की हत्या, पांच घायल कनाडा
    फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बोले- मुस्लिमों के गुस्से को समझ सकता हूं, लेकिन हिंसा बर्दाश्त नहीं मुस्लिम
    कोरोना वायरस: दूसरी लहर के कारण फ्रांस और जर्मनी के बाद अब UK में भी लॉकडाउन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    बिना रुके फ्रांस से भारत पहुंचा तीन राफेल लड़ाकू विमानों का दूसरा जत्था गुजरात

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025