गणेश आचार्य ने अपनी नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का किया ऐलान, दिखाई पहली झलक
क्या है खबर?
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। इस फिल्म का शीर्षक 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' रखा गया है, जिसका पहला आधिकारिक पोस्टर और एक घोषणा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वी2एस प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण सौंदर्या ने किया है। इसका निर्देशन गणेश ने किया है। पटकथा और संवाद दिगांगना सूर्यवंशी और गणेश ने मिलकर लिखे हैं।
उम्मीद
फिल्म के घोषणा वीडियो में दिखी पहली झलक
यूट्यूब पर आए 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' के घोषणा वीडियो की शुरुआत गणेश उत्सव से होती है। इसके बाद गणेश नाम के एक नृत्य कलाकार की झलक को दिखाया जाता है।
पहले पोस्टर से फिल्म की दृश्य शैली की झलक मिलती है, जबकि इसकी कहानी और किरदारों के बारे में जानकारी को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में निर्माता फिल्म के कलाकारों और इसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठाएंगे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
GANESH ACHARYA ANNOUNCES HIS NEXT FILM – 'GANESH: DUST TO STARDUST'... Well-known choreographer-turned-filmmaker #GaneshAcharya has announced his next directorial venture, #GaneshDustToStardust, on the auspicious occasion of #GaneshChaturthi.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 14, 2026
A V2S Production & Entertainment LLP… pic.twitter.com/h1oYvl0XtS