Loading...
लोकप्रिय सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' पर बनेगी फिल्म, सिनेमाघर में सुनाई देगी ड्रैगन्स की दहाड़
'गेम ऑफ थ्रोन्स' पर फिल्म बनाएंगे वार्नर ब्रदर्स

लोकप्रिय सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' पर बनेगी फिल्म, सिनेमाघर में सुनाई देगी ड्रैगन्स की दहाड़

Sep 30, 2026
01:02 pm

क्या है खबर?

जियोहॉटस्टार की लोकप्रिय फेंटेसी-ड्रामा सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब 'गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट' नाम से प्रीक्वल फिल्म बनने जा रही है, जिसका निर्माण वार्नर ब्रदर्स करेंगे। यह जॉर्ज आर आर मार्टिन के विशाल वेस्टरॉस में बनी पहली थिएटर फिल्म होगी, जिसमें टारगेरियन राजवंश की उत्पत्ति, एगॉन प्रथम टारगेरियन और उनके द्वारा वेस्टरोस पर विजय प्राप्त करने की कहानी दिखाई जाएगी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज तारीख भी तय कर ली है।

परियोजना

कहानी और कलाकारों पर अपडेट आना बाकी

खबरों के मुताबिक, 'गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट' राजनीतिक ड्रामा पर आधारित होने का अनुमान है।

वैसे तो निर्माताओं ने कहानी और कलाकारों से जुड़ी जानकारी को गुप्त रखा है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म एगॉन प्रथम टारगेरियन और वेस्टरॉस पर उनकी पौराणिक विजय के इर्द-गिर्द घूमेगी।

फिल्म की पटकथा ब्यू विलमन ने लिखी है और इसके निर्देशन की जिम्मेदारी 'ए नाइट ऑफ द सेवन किंगडम्स' (2026) वाले ओवेन हैरिस ने उठाई है।

रिलीज

फिल्म के लिए कितना लंबा होगा इंतजार?

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, 'गेम ऑफ थ्रोन्स: एगॉन्स कॉन्क्वेस्ट' को 6 जून, 2029 को रिलीज किया जाएगा।

इस फिल्म को 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फ्रेंचाइजी के एक बड़े विस्तार के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, जो HBO के 8 सीजन वाली सीरीज के जरिए वैश्विक स्तर पर सफलता का परचम लहरा चुकी है।

बता दें, वेब सीरीज मार्टिन के उपन्यास 'अ सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर' पर आधारित है, जिसका प्रसारण 2011 से 2019 तक किया गया था।

ADVERTISEMENT