LOADING...
सिनेमाघरों में मचेगा तहलका, पर्दे पर धमाल मचाने आ रहीं बॉलीवुड और साउथ की ये महा-जोड़ियां
इन फिल्मों में साथ दिखेंगे ये बॉलीवुड और साउथ सितारे

सिनेमाघरों में मचेगा तहलका, पर्दे पर धमाल मचाने आ रहीं बॉलीवुड और साउथ की ये महा-जोड़ियां

Jun 06, 2026
09:19 am

क्या है खबर?

राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'पेड्‌डी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में नजर आई बॉलीवुड और साउथ की इस नई-नवेली जोड़ी पर दर्शक भी अपना बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। यही कारण है कि 'पेड्‌डी' ने दुनियाभर में पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। आने वाले दिनों में बॉलीवुड और साउथ के कई और महा-संगम देखने को मिलेंगे, जो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार हैं।

#1 

रणबीर कपूर और साई पल्लवी 

'पेड्‌डी' के बाद इस साल आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के रूप में बॉलीवुड और साउथ सितारों का संगम देखने को मिलेगा। रणबीर को 'श्रीराम' के किरदार में देखा जाएगा, जबकि 'सीता' के किरदार में पल्लवी हैं। दिलचस्प बात यह है कि साउथ सुपरस्टार यश भी इसमें शामिल हैं, जो 'रावण' का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म दिवाली, 2026 पर रिलीज होगी।

#2 & #3

यश-कियारा आडवाणी और सलमान खान-नयनतारा

सुपरस्टार यश भी इस साल अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ बनी है। पहले फिल्म जून, 2026 में रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसकी नई रिलीज तारीख के ऐलान का इंतजार है। सलमान खान भी अपनी फिल्म 'SVC63' (अस्थायी नाम) के जरिए ईद, 2027 पर आ रहे हैं। इसमें पहली बार उनके साथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म को लेकर लोगाें का उत्साह चरम पर है।

Advertisement

#4 & #5 

प्रभास-तृप्ति डमरी और अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण

सलमान की 'SVC63' के अलावा, ईद 2027 पर प्रभास और तृप्ति डमरी की फिल्म 'स्पिरिट' भी आ रही है। संदीप रेड्‌डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार में दिखेंगे। यह बॉलीवुड और साउथ सितारों की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फ्रेश जोड़ी भी 'राका' में तैयार है, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

Advertisement