साल 2021 में रिलीज होंगी ये पांच बेहतरीन बायोपिक फिल्में
क्या है खबर?
पिछला साल यानी 2020 कोरोना महामारी की चपेट में ही निकल गया।
इस वजह से पिछले साल बॉलीवुड में काफी कम फिल्में बनी और रिलीज हुईं। ऐसे में उम्मीद है कि इस साल काफी फिल्में रिलीज हो सकती हैं।
बॉलीवुड में अब बायोपिक फिल्में बनाने का चलन तेज हो रहा है और कई बायोपिक फिल्मों पर काम भी चल रहा है।
ऐसे में आज हम आपको इस साल 2021 में रिलीज होने वाली पांच बायोपिक फिल्मों के बारे में बताएंगे।
#1
83
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म '83' भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में 1983 में हुए क्रिकेट विश्व कप और भारत की जीत की कहानी को दिखाया जाएगा।
इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, जीवा, ताहिर भसीन, हार्डी संधु, साकीब सलीम, बोमन ईरानी और अदिति आर्या मुख्य भूमिकाओं में होंगी।
यह फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।
#2
मैदान
अमित शर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मैदान' भारतीय फुटबॉल टीम के कोच सयीद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में उस समय की कहानी को दिखाया जाएगा, जब भारतीय फुटबॉल टीम काफी अच्छी थी और उसे वहां तक कोच सयीद ने पहुंचाया था।
इस फिल्म में अजय देवगन, प्रियमणि, कीर्थी सुरेश और भव्य राज मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
खबरों के अनुसार, यह फिल्म 15 अक्टूबर, 2021 को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी।
#3
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
अभिषेक दूधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' भारतीय वायुसेना के स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में विजय भुज की 300 महिलाओं की मदद से वहां के गांव माधापर में भारतीय वायुसेना का एयरबेस बनाते हैं।
इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में होंगी।
यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस साल रिलीज होगी।
#4
झुंड
नागराज मंजूले के निर्देशन में बन रही फिल्म 'झुंड' सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में उनके जीवन के सफर को दिखाया जाएगा कि किस तरह से उन्होंने NGO स्लम सॉकर की स्थापना करके जरूरतमंद लोगों की मदद की। यह एक प्रेरणदायक फिल्म है।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, आकाश थोसर और रिंकु राजगुरु मुख्य भूमिकाओं में होंगी।
यह फिल्म भी 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 2021 में रिलीज होगी।
#5
पृथ्वीराज
चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पृथ्वीराज' चौहान वंश के राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित है।
फिल्म में पृथ्वीराज की मशहूर प्रेम कहानी, मुगलों से लड़ाई और उनके मारे जाने तक की कहानी को दिखाया जाएगा।
इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, मानव विज और साक्षी तंवर मुख्य भूमिकाओं में होंगी।
यह फिल्म भी 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस साल 2021 में रिलीज होगी।