Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / टिक टॉक के ये मशहूर स्टार्स कर चुके हैं म्यूजिक वीडियो में काम
मनोरंजन

टिक टॉक के ये मशहूर स्टार्स कर चुके हैं म्यूजिक वीडियो में काम

टिक टॉक के ये मशहूर स्टार्स कर चुके हैं म्यूजिक वीडियो में काम
लेखन प्रदीप मौर्य
Dec 05, 2020, 09:00 pm 3 मिनट में पढ़ें
टिक टॉक के ये मशहूर स्टार्स कर चुके हैं म्यूजिक वीडियो में काम

बैन होने से कुछ समय पहले तक टिक टॉक भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप था। टिक टॉक ने कई लोगों को रातों-रात स्टार भी बना दिया था, जिनके लाखों फॉलोअर्स थे। इस वजह से उनमें से कई लोगों को पंजाबी सहित कई म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका भी मिला। आज हम आपको पांच ऐसे ही टिक टॉक स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं।

#1
फैसल शेख

फैसल शेख भारत के पहले टिक टॉक स्टार हैं, जिनके लाखों फॉलोअर्स थे। फैसल को उनके फैंस मिस्टर फैसु के नाम से जानते हैं। फैसल ने अपने पांच दोस्तों के साथ टीम 07 नाम से वीडियो बनाना शुरू किया था, जो देखते ही देखते हिट हो गया। वर्तमान में फैसल मॉडल, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और एक्टर हैं। इसके अलावा फैसल टीवी अभिनेत्री जन्नत जुबैर के साथ 'तेरे बिन किवे' और 'फ़्रूटी लगदी' जैसे म्यूजिक वीडियो में काम कर चुके हैं।

#2
रियाज अली

रियाज अली टिक टॉक के मशहूर स्टार हैं और उनके इंस्टाग्राम एवं टिक टॉक पर लाखों फॉलोअर्स थे। 19 वर्षीय रियाज अपनी हेयरस्टाइल और लिप-सिंक के लिए काफी मशहूर हैं। रियाज ने फैसु और अन्य टिक टॉक स्टार के साथ मिलकर कई वीडियो बनाए थे। इसके अलावा रियाज नेहा कक्कड़ के म्यूजिक वीडियो 'पहाड़न', 'गूची' और 'सुपरस्टार' में टीवी स्टार अवनीत कौर के साथ भी काम कर चुके हैं। रियाज ने बहुत कम उम्र में काफी सफलता पा ली है।

#3
अरिशफा खान

टिक टॉक पर अपनी अदाओं और लिप-सिंक के लिए मशहूर रहीं खूबसूरत टिक टॉक स्टार अरिशफा खान के भी लाखों फॉलोअर्स थे। अरिशफा अपने फैंस के साथ हमेशा अच्छा व्यवहार करती थीं। यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें काफी पसंद करते थे। अरिशफा ने मंजुल खट्टर के साथ 'यारा' म्यूजिक वीडियो में काम किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद अरिशफा ने 'तेरे मेरे दरमियां' 'यारा 2' और 'एम्प्टीनेस' जैसे म्यूजिक वीडियो में भी काम किया।

#4
नगमा मिराजकर

अपने डांस वीडियो से सबको हैरान करने वाली खूबसूरत टिक टॉक स्टार नगमा मिराजकर के भी टिक टॉक पर लाखों फॉलोअर्स थे। नगमा के डांस स्टेप्स और उनकी स्टाइल का हर कोई दीवाना था। नगमा ने अपने बॉय फ्रेंड अवेज दरबार के साथ मिलकर कई बेहतरीन डांस वीडियो बनाए थे। जानकारी के अनुसार, अवेज भी बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर हैं। आपको बता दें कि नगमा 'व्हाट्सऐप' और 'मेरा महबूब' जैसे मशहूर म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।

#5
गरिमा चौरसिया

पहली बार टिक टॉक पर 'बहुत हार्ड' गाने पर रैप करने वाली गरिमा चौरसिया रातों-रात टिक टॉक स्टार बन गईं। गरिमा के भी टिक टॉक पर लाखों फॉलोअर्स थे, जो उनके बेहतरीन डांस और लिप-सिंक को पसंद करते थे। गरिमा का उनकी दोस्त रगीस विनी के साथ काफी अच्छा तालमेल बैठता था और दोनों के वीडियो पर लाखों लाइक्स आते थे। जानकारी के अनुसार, गरिमा 'माशाअल्लाह' और 'मुंडा बेईमान' जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रदीप मौर्य
प्रदीप मौर्य
Twitter
ताज़ा खबरें
सोशल मीडिया
नेहा कक्कड़
ताज़ा खबरें
धर्मा प्रोडक्शन की दो नई फिल्मों में दिखेंगी सारा, करण जौहर ने की पुष्टि
धर्मा प्रोडक्शन की दो नई फिल्मों में दिखेंगी सारा, करण जौहर ने की पुष्टि मनोरंजन
रॉयल लंदन कप में चेतेश्वर पुजारा ने लगाया शतक, एक ओवर में बनाए 22 रन
रॉयल लंदन कप में चेतेश्वर पुजारा ने लगाया शतक, एक ओवर में बनाए 22 रन खेलकूद
भारत की आपत्तियों को नजरअंदाज कर श्रीलंका ने दी चीनी जासूसी जहाज को यात्रा की अनुमति
भारत की आपत्तियों को नजरअंदाज कर श्रीलंका ने दी चीनी जासूसी जहाज को यात्रा की अनुमति दुनिया
BGMI गेम भारत में वापस लाने की कोशिश, सरकार के साथ काम कर रही है क्राफ्टॉन
BGMI गेम भारत में वापस लाने की कोशिश, सरकार के साथ काम कर रही है क्राफ्टॉन टेक्नोलॉजी
पड़ोसी के खिलाफ अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे सलमान, बोले- उनके वीडियो भड़काऊ हैं
पड़ोसी के खिलाफ अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे सलमान, बोले- उनके वीडियो भड़काऊ हैं मनोरंजन
सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम और मेसेंजर को भी मिलेगा व्हाट्सऐप का सुरक्षा फीचर, ऐसे करेगा काम
इंस्टाग्राम और मेसेंजर को भी मिलेगा व्हाट्सऐप का सुरक्षा फीचर, ऐसे करेगा काम टेक्नोलॉजी
इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को कैसे करें डाउनलोड? ये हैं आसान तरीके
इंस्टाग्राम रील्स वीडियो को कैसे करें डाउनलोड? ये हैं आसान तरीके टेक्नोलॉजी
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन
असम: 15 वर्षीय लड़की ने खुद को लगाया बॉयफ्रेंड के HIV पॉजिटिव खून का इंजेक्शन अजब-गजब
भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
भारत में स्नैपचैट प्लस सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, मिलेंगी ये खास सुविधाएं टेक्नोलॉजी
आलिया से शिल्पा तक, अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां
आलिया से शिल्पा तक, अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां मनोरंजन
और खबरें
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा
नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा मनोरंजन
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के साथ आएगा हनी सिंह का नया गाना
नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के साथ आएगा हनी सिंह का नया गाना मनोरंजन
'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में नजर आ सकते हैं नेहा और टोनी कक्कड़
'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में नजर आ सकते हैं नेहा और टोनी कक्कड़ मनोरंजन
नेहा कक्कड़ के गाने '2 फोन' में नजर आएगी अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी
नेहा कक्कड़ के गाने '2 फोन' में नजर आएगी अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जोड़ी मनोरंजन
इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन बनीं नेहा कक्कड़
इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन बनीं नेहा कक्कड़ मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022