NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / राजनेताओं के इन बेटों को बॉलीवुड में नहीं मिल पाई ज्यादा सफलता
    अगली खबर
    राजनेताओं के इन बेटों को बॉलीवुड में नहीं मिल पाई ज्यादा सफलता

    राजनेताओं के इन बेटों को बॉलीवुड में नहीं मिल पाई ज्यादा सफलता

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 20, 2020
    08:00 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड और राजनीति दोनों के बीच शुरू से ही रिश्ता रहा है।

    कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने राजनेताओं के लिए प्रचार किया और बाद में खुद राजनीति में शामिल होकर राजनेता बन गए। वहीं, दूसरी तरफ कई राजनेताओं के बच्चों ने राजनीति के साथ-साथ बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया, लेकिन ज्यादा सफल नहीं हो पाए।

    आज हम आपको राजनेताओं के पांच ऐसे ही बेटों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिली।

    #1

    चिराग पासवान

    बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान को किसी पहचान की जरुरत नहीं है।

    चिराग मशहूर दिवंगत राजनेता राम विलास पासवान के बेटे हैं।

    चिराग ने 2011 में 'मिले ना मिले हम' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। उसके बाद चिराग को बॉलीवुड में दोबारा मौका नहीं मिला।

    बॉलीवुड में करियर बनता न देख बाद में चिराग ने राजनीति को ही अपना करियर बना लिया।

    #2

    अरुणोदय सिंह

    कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्मों में काम करने के बाद भी आज अरुणोदय सिंह को वो पहचान नहीं मिल पाई है, जो उन्हें मिलनी चाहिए थी।

    'ये साली जिंदगी', 'जिस्म 2', और 'ब्लैकमेल' जैसी फिल्मों में काम करने वाले अरुणोदय मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय सिंह के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के पोते हैं।

    अरुणोदय ने अभी राजनीति को अपना करियर नहीं बनाया है और आज भी बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    #3

    प्रतीक बब्बर

    'एक दीवाना था', 'धोबी घाट', 'इस्सक' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने वाले प्रतीक बब्बर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इसके बाद भी वो बॉलीवुड में सफलता पाने में नाकाम रहे हैं।

    प्रतीक बॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और वर्तमान कांग्रेस राजनेता राज बब्बर के बेटे हैं।

    प्रतीक फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग करते हैं, उसके बाद भी उन्हें बॉलीवुड में वो मुकाम नहीं मिला, जिसके वो हकदार हैं।

    उन्हें भी फिल्में पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

    #4

    लव सिन्हा

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कई बार भाजपा के सांसद रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटे लव सिन्हा ने भी फिल्मों में हाथ आजमाया है।

    लव ने 'सदियां' और 'पलटन' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन अपनी पहचान नहीं बना पाए।

    लव भी अपने पिता की राह पर चलते हुए राजनीति में शामिल हो गए हैं और लोगों को उनसे काफी उम्मीद भी है।

    हालांकि, लव राजनीति में कुछ कर पाते हैं या नहीं, यह तो समय ही बताएगा।

    #5

    आयुष शर्मा

    बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा ने 2018 में 'लवयात्री' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और आयुष का करियर भी नहीं चला। उसके बाद आयुष को दोबारा मौका नहीं मिला।

    बता दें कि आयुष हिमाचल प्रदेश भाजपा के ऊर्जा मंत्री रहे अनिल शर्मा के बेटे हैं।

    पिता ने राजनीति के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया, लेकिन बेटा अभी बॉलीवुड में करियर बनाने में संघर्ष कर रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    सलमान खान
    राम विलास पासवान
    शत्रुघ्न सिन्हा

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मध्य प्रदेश

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2020: इंदौर लगातार चौथी बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर नरेंद्र मोदी
    IIT बॉम्बे के छात्रों ने बनाया पोर्टल, JEE-NEET के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचने में मिलेगी मदद शिक्षा
    2019 में रोजाना 117 किसानों और दिहाड़ी मजदूरों ने आत्महत्या की- NCRB रिपोर्ट महाराष्ट्र
    मध्य प्रदेश: निर्माण के दो महीने बाद ही बारिश में बहा पुल, दो इंजीनियर निलंबित पुल गिरना

    सलमान खान

    सुशांत मामला: मुजफ्फरपुर कोर्ट ने सलमान और करण जौहर सहित आठ हस्तियों को भेजा नोटिस- रिपोर्ट करण जौहर
    डॉक्टरों के ऊपर बनी हैं बॉलीवुड की ये पांच बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड समाचार
    इन अभिनेत्रियों ने सलमान के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू, लेकिन अब नहीं आती नजर बॉलीवुड समाचार
    गिरफ्तार हो चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे, कई ने खाई जेल की हवा अक्षय कुमार

    राम विलास पासवान

    बिहार महागठबंधन: आखिरकार हुआ सीटों का बंटवारा, RJD 20 तो कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव बिहार
    नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये नेता, प्रधानमंत्री मोदी ने मिलने के लिए बुलाया नरेंद्र मोदी
    BJP-NDA नेताओं को इफ्तार पार्टी में देख गिरिराज सिंह बोले- नवरात्रि पर क्यों ऐसा नहीं करते बिहार
    मोदी सरकार ने दोबारा बनाईं आठ कैबिनेट कमेटियां, हर कमेटी में अमित शाह भारतीय जनता पार्टी

    शत्रुघ्न सिन्हा

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    बिहार में NDA उम्मीदवारों का ऐलान, शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा, रविशंकर प्रसाद लड़ेंगे चुनाव बिहार
    कांग्रेस का हाथ थामेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, पटना साहिब से लड़ सकते हैं चुनाव बिहार
    भारी दिल के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिंहा, मोदी-शाह से थे नाराज बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025