NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये हैं DC यूनिवर्स के पाँच सबसे कमज़ोर सुपरहीरो, जानिए इनकी विशेषताएँ
    मनोरंजन

    ये हैं DC यूनिवर्स के पाँच सबसे कमज़ोर सुपरहीरो, जानिए इनकी विशेषताएँ

    ये हैं DC यूनिवर्स के पाँच सबसे कमज़ोर सुपरहीरो, जानिए इनकी विशेषताएँ
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Jun 26, 2019, 08:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ये हैं DC यूनिवर्स के पाँच सबसे कमज़ोर सुपरहीरो, जानिए इनकी विशेषताएँ

    अगर आपको लगता है कि केवल मार्वल में ही कमज़ोर सुपरहीरो हैं, तो आप गलत हैं। इसके प्रतिद्वंदी DC के पास भी कई कमज़ोर सुपरहीरो हैं, जिनकी शक्तियाँ किसी काम की नहीं हैं, वो मनोरंजन करते हैं और मर जाते हैं। आज हम आपको बताएँगे कि DC यूनिवर्स केवल सुपरमैन और बैटमैन के बारे में ही नहीं है, यह फ्रैंडली फ़ायर और कलर किड जैसे सुपरहीरो के बारे में भी है। यहाँ उनके बारे में विस्तार से जानिए।

    फ्रैंडली फ़ायर: दुश्मनों को नहीं बल्कि दोस्तों को नुकसान पहुँचाती हैं इसकी शक्तियाँ

    सही मायनों में कहा जाए तो फ्रैंडली फ़ायर DC का अब तक का सबसे बेकार कैरेक्टर हो सकता है। वह अपने हाथों से एनर्जी बोल्ट शूट कर सकता है, लेकिन असल में उसका अपनी ही शक्तियों पर कोई नियंत्रण नहीं है। उसके नाम का शाब्दिक अर्थ है, क्योंकि वह दुश्मनों के बजाय अपने दोस्तों को ही नुकसान पहुँचाता है। एक बार इसने ख़ुद को ही एनर्जी बोल्ट शूट किया था और मौक़े पर ही मर गया था।

    कलर किड: इसकी शक्तियाँ मारती नहीं, बल्कि लाल रंग में रंगती हैं

    अगर आपको यह लगता है कि एक व्यक्ति, जिसकी शक्तियाँ चीज़ों और लोगों के रंग बदल सकती है, वह शक्तिशाली नहीं हो सकता है, तो आप बिलकुल सही हैं। DC कॉमिक्स के सबसे कमज़ोर कैरेक्टर में से एक कलर किड भी है, जो लुप्रा ग्रह से है। लीजन ऑफ द सब्स्टिट्यूट हीरोज़ का यह सदस्य एक बार रंगीन प्रकाश की किरणों से टकरा गया था, उसके बाद से यह अपनी शक्ति से किसी भी चीज़ का रंग बदल सकता है।

    आर्म फ़ॉल ऑफ बॉय: अपने हाथ निकालकर करता है हमला

    DC के सुपरहीरो में आमतौर पर दिलचस्प और अद्भुत शक्तियाँ होती हैं, लेकिन आप आर्म फ़ॉल ऑफ बॉय नाम के सुपरहीरो से इस तरह की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। इसके नाम से ही पता चलता है कि यह अपने अंग को अलग कर सकता है और उसे हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है। इसकी यह शक्ति बिलकुल निर्थक है। सुपर पॉवर के बिना ही इसे कोई भी व्यक्ति केवल बेसबॉल बैट से हरा सकता है।

    इंफ़ेक्शियस लास: रोगों से संक्रमित करने वाली एलियन

    इंफ़ेक्शियस लास इतनी ज़्यादा कमज़ोर है कि इसका मजाक भी नहीं बनाया जा सकता है। यह सोमहटूर ग्रह की निवासी है। सोमहटूर ग्रह के निवासियों के शरीर के अंदर लाखों सूक्ष्म जीव हैं, जो मनुष्यों के लिए ख़तरनाक हैं। यह दूसरों को संक्रमित करने की शक्तियों के साथ पृथ्वी पर आई थी, लेकिन जब से इसका अपनी ही शक्ति पर नियंत्रण नहीं रहा, तब से इसने कई मौकों पर अपने ही साथियों को संक्रमित कर दिया।

    द एम्बुश बग: हीरो और विलेन दोनों रूपों में कमज़ोर

    द एम्बुश बग एक हीरो के साथ-साथ एक विलेन भी रहा है, लेकिन यह दोनों ही भूमिकाओं में बहुत कमज़ोर था। इसकी उत्पत्ति की कहानी बहुत ही मज़ाक़िया है। इसे कपड़े के एक सेट से शक्तियाँ मिली और अब यह मल्टीवर्स में कहीं भी टेलीपोर्ट कर सकता है। इसकी शक्तियाँ भागने के लिए बेहतर हैं। साइड किक के तौर पर इसके पास एक रैंडम डॉल है, जिसका नाम चिक्स द टॉय वंडर है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    मनोरंजन
    मार्वल

    मनोरंजन

    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' को लेकर बवाल, निर्देशक को कोलकाता पुलिस ने भेजा कानूनी नोटिस बॉलीवुड समाचार
    अश्विनी अय्यर बनाएंगी हिंदी सिनेमा की पहली महिला स्टार देविका रानी और हिमांशु राय पर फिल्म बॉलीवुड समाचार

    मार्वल

    मार्वल की 'वेस्टलैंडर्स' का ट्रेलर जारी, सैफ अली खान बनेंगे स्टार लॉर्ड्स की आवाज सैफ अली खान
    'द मार्वल्स' की रिलीज टली, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक हॉलीवुड समाचार
    'एंट-मैन ऐंड द वास्प: क्वांटमेनिया' या 'शहजादा', एडवांस बुकिंग में कौन आगे? शहजादा फिल्म
    'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी वॉल्यूम 3' इस दिन देगी दस्तक, हिंदी में भी होगी रिलीज हॉलीवुड फिल्में

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023