बॉलीवुड के इन मशहूर कलाकारों के हैं जुड़वा बच्चे
किसी भी माता-पिता के लिए उनके बच्चे दुनिया में सबसे प्यारे होते हैं। ऐसे में अगर जुड़वा बच्चे हो जाएं, तो यह सोने पर सुहागा वाली बात होती है। अक्सर कुछ दंपति जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनते हैं। इसका मतलब उन्हें दोगुनी खुशी मिलती है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड के कुछ मशहूर कलाकार भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता है। ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड के पांच मशहूर कलाकारों के बारे में बताएंगे, जिनके जुड़वा बच्चे हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा
अपनी दमदार आवाज से बॉलीवुड में कई सालों तक राज करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने अभिनेत्री पूनम सिन्हा से 1980 में शादी की थी। शत्रुघ्न और पूनम के दो बेटे लव सिन्हा एवं कुश सिन्हा और एक बेटी सोनाक्षी सिन्हा को मिलाकर कुल तीन बच्चे हैं। उनके दोनों बेटे लव और कुश जुड़वा हैं। लव और कुश की शक्ल एक-दूसरे से इतनी मिलती है कि लोग अक्सर धोखा खा जाते हैं।
संजय दत्त और मान्यता दत्त
बॉलीवुड के खलनायक यानी संजय दत्त को इंडस्ट्री में बाबा के नाम से जाना जाता है। बाबा ने कुल तीन शादियां की थी। बाबा की पहली शादी से उनकी एक बेटी त्रिशला दत्त है। वहीं, बाबा ने तीसरी शादी मान्यता दत्त से की और दोनों के दो बच्चे एक लड़का शहरान और एक लड़की इकरा है। बहुत कम लोग इस बात से परिचित हैं कि शहरान और इकरा दोनों जुड़वा हैं। हालांकि, दोनों की शारीरिक बनावट में काफी अंतर है।
करण जौहर
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर ने अब तक शादी नहीं की और 48 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं। करण ने शादी भले ही न की हो, लेकिन वो सरोगेसी से पिता जरुर बन गए हैं। बता दें कि करण के दो बच्चे एक बेटा यश और एक बेटी रुही है। इन सबके बीच सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि सरोगेसी से पैदा हुए करण के दोनों बच्चे जुड़वा हैं।
फराह खान और शिरीष कुंदर
बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक, निर्माता, कोरियोग्राफर और अभिनेत्री फराह खान ने 2004 में फिल्म निर्माता शिरीष कुंदर से शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ही फराह ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया था। फराह और शिरीष की दो बेटियां और एक बेटा है। बता दें कि शुरुआती दौर में फराह को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पैसे कमाने के लिए उन्होंने खुद से ही डांस करना सीखा था।
सनी लियोनी और डेनियल वेबर
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी हॉटनेस का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी ने डेनियल वेबर से शादी की है। शादी के कुछ समय बाद उन्होंने बेटी नताशा को गोद लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने सरोगेसी से एक और बच्चे को जन्म देने का फैसला किया और दो जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने। जानकारी के लिए बता दें कि सनी और वेबर के जुड़वा बच्चों में एक लड़की नोआ सिंह और एक लड़का आशर सिंह है।