बॉलीवुड के ये मशहूर कलाकार नहीं पहनते ज्यादा महंगे कपड़े
क्या है खबर?
बॉलीवुड कलाकार पूरी दुनिया में अपनी लाइफस्टाइल और फैशन के लिए मशहूर हैं।
बॉलीवुड के कई कलाकारों के अपने खुद के डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं, जो उनके कपड़ों को डिजाइन करते हैं।
हालांकि, कुछ ऐसे बॉलीवुड कलाकार भी हैं, जो महंगे और ब्रांडेड कपड़े नहीं पहनते हैं। उनका मानना है कि कपड़ों से किसी की पहचान नहीं होती है।
आज हम आपको पांच ऐसे ही बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बताएंगे, जो ब्रांडेड कपड़े नहीं पहनते हैं।
#1
सनी देओल
बॉलीवुड में अपने ढाई किलो के हाथ के लिए मशहूर अभिनेता सनी देओल को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
सनी ने अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है। इसलिए उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है।
हालांकि, पैसे ज्यादा होने के बाद भी सनी को साधारण जीवन जीना पसंद है।
बता दें कि सनी ब्रांडेड कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करने की बजाय साधारण और सस्ते कपड़े पहनना पसंद करते हैं।
#2
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी स्टाइल के लिए अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
अक्षय राजाओं की तरह जीवन जीना पसंद करते है और उनके पास आलीशान बंगले से लेकर कई आलीशान गाड़ियां तक सब कुछ हैं।
लेकिन जब कपड़ों की बात आती है, तो आपको जानकर हैरानी होगी कि अक्षय को ज्यादा महंगे और ब्रांडेड कपड़े पसंद नहीं है।
अक्षय ज्यादातर स्पोर्ट्स वियर और सामान्य कपड़े ही पहनना पसंद करते हैं।
#3
इमरान हाशमी
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी भी अपनी स्टाइल के लिए मशहूर हैं।
इमरान ने कई हिट फिल्में की हैं, इसलिए उनके पास भी पैसों की कोई कमी नहीं है। उसके बाद भी जब कपड़ों की बात आती है, तो इमरान को साधारण और सस्ते कपड़े ही पसंद आते हैं।
अक्सर इमरान जींस और टी-शर्ट पहनना पसंद करते हैं। कभी-कभी वो उसके ऊपर जैकेट भी पहनते हैं।
इमरान के व्यवहार की तरह ही उनके कपड़े भी सामान्य होते हैं।
#4
राजकुमार राव
बॉलीवुड में बेहतरीन एक्टिंग के दम पर अपनी जगह बनाने वाले राजकुमार राव को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
राजकुमार गुड़गांव के एक मिडिल क्लास परिवार के रहने वाले हैं और फिल्मों में आने से पहले वो सामान्य लोगों की तरह ही रहते थे।
शुरू से राजकुमार को ज्यादा फैशनेबल कपड़े पहनने की आदत नहीं है, इसलिए वो साधारण और सस्ते कपड़े ही पहनते हैं।
शायद ही आजतक राजकुमार ने कभी बड़े ब्रांड के कपड़े पहने होंगे।
#5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
राजकुमार राव की तरह नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने भी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है।
नवाज ने अपनी नेचुरल एक्टिंग से सबको अपना दीवाना बना लिया है। वर्तमान में नवाज हर निर्देशक की पहली पसंद हैं।
नवाज ने भी काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है, इसलिए वो भी सामान्य जीवन जीना पसंद करते हैं।
नवाज कपड़ों पर ज्यादा पैसे खर्च करने से बचते हैं और ब्रांडेड की बजाय सामान्य कपड़े पहनते हैं।