मार्वल यूनिवर्स की पांच सबसे शक्तिशाली महिला सुपरहीरो, जिनके पास हैं अनोखी शक्तियां

मार्वल कॉमिक यूनिवर्स हीरो, विलेन और कई महत्वपूर्ण किरदारों से भरा हुआ है। जब हम कभी सुपरहीरो के बारे में बात करते हैं, तब सबसे पहले हमारे दिमाग में पुरुष सुपरहीरो का ही ख़्याल आता है, जबकि मार्वल यूनिवर्स में कई महिला सुपरहीरो भी हैं। ये शक्तिशाली महिलाएं सशक्तिकरण को परिभाषित करती हैं और दुनियाभर की महिलाओं को प्रेरित करती हैं। आइए मार्वल यूनिवर्स की पांच सबसे शक्तिशाली महिला सुपरहीरो के बारे में जानें।
जीन ग्रे, मार्वल के सबसे शक्तिशाली टेलीपैथ में से एक हैं और निश्चित रूप से वह इस सूची में सबसे मजबूत हैं। एक्स-मेंस के सबसे मज़बूत सदस्यों में से एक जीन में टेलिकिनेजीस, टेलीपैथी, माइंड कंट्रोल, एस्ट्रल प्रोजेक्शन और साइकिक ब्लास्ट जैसी अद्भुत क्षमताएँ हैं। फ़ीनिक्स फ़ोर्स के साथ संयुक्त होने पर वह मॉलीक्युलर मैटर में हेरफेर कर सकती हैं और पूरे ग्रह को नष्ट कर सकती हैं। इन्ही ख़ूबियों की वजह से वह सबसे शक्तिशाली म्यूटेंट हैं।
वांडा मैक्सिमॉफ, मार्वल यूनिवर्स की सबसे शक्तिशाली म्यूटेंट में से एक हैं। वह हेक्स पॉवर और केओस मैजिक का इस्तेमाल करती हैं, जो उन्हें संभावनाओं को बदलने और यहां तक की वास्तविकता के ताने-बाने को भी बदलने में सक्षम बनाता है। वांडा की शक्तियां इतनी ज़्यादा हैं कि उन्होंने एक बार पूरी म्यूटेंट आबादी को अपनी इच्छा से गायब कर दिया था। इसके अलावा वो गहरी इच्छाओं के आधार पर वास्तविकता का पुनर्निर्माण भी कर सकती हैं।
कैरल डेनवर्स या कैप्टन मार्वल को कुछ समय पहले ही बड़े पर्दे पर दिखाया गया था। कॉमिक्स की तरह ही उन्हें फिल्म में भी काफ़ी शक्तिशाली दिखाया गया है। कैप्टन मार्वल सबसे शक्तिशाली एवेंजर हैं। ब्रह्मांडीय जागरूकता की शक्तियों और ऊर्जा में हेरफेर करने और अवशोषित करने की क्षमता के साथ कैप्टन मार्वल में उड़ने, सुपर स्पीड, स्थायित्व, शक्ति और सहनशक्ति जैसी शक्तियां हैं। उन्हें उनके बाइनरी रूप में हरा पाना लगभग नामुमकिन है।
कॉमिक्स में रोग, कैप्टन मार्वल की शक्तियों को छिन लेती हैं, जो उसे काफ़ी शक्तिशाली बनाता है, क्योंकि उनके अंदर किसी को भी छूकर उसकी शक्ति को अवशोषित करने की क्षमता है। इसके साथ ही वह किसी भी सुपरह्यूमन के व्यक्तित्व को केवल छूकर ग्रहण कर सकती है। इस तरह से देखा जाए तो रोग शक्तिशाली महिला सुपरहीरो की सूची में सबसे आगे हैं। इसके अलावा ये मनुष्यों और म्यूटेंट के बीच शांति क़ायम करने में भी आगे है।
मिस अमेरिका यानी अमेरिका चावेज (America Chavez) को 2011 में कॉमिक्स में देखा गया था। उसमें उन्हें एक सशक्त समलैंगिक कैरेक्टर के रूप में पेश किया गया था। अपने समय के संकेत के रूप में वो वास्तव में महिला कामुकता के सशक्तिकरण का प्रतिनिधिव करती हैं और मार्वल के क्षितिज को व्यापक बनाती है। इनकी महाशक्ति अद्भुत ताक़त है। चावेज अल्ट्रा पॉवरफुल एवेंजर्स की एक टीम 'अल्टिमेट' की लीडर भी हैं, जो इनकी ताकत के बारे में बताता है।