Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लोगों की जीवनी पर बनी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में, जरूर देखें
  • मनोरंजन

    लोगों की जीवनी पर बनी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में, जरूर देखें

    प्रदीप मौर्य
    लेखन
    प्रदीप मौर्य
    Twitter
    अंतिम अपडेट Nov 08, 2020, 04:00 pm
    लोगों की जीवनी पर बनी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्में, जरूर देखें
  • बॉलीवुड में हर साल सैकड़ों फिल्में बनती हैं। बॉलीवुड की सबसे अच्छी बात यही है कि यहां हर तरह के दर्शकों को ध्यान में रखकर फिल्में बनती हैं।

    एक्शन से लेकर रोमांटिक और कॉमेडी से लेकर सामाजिक मुद्दों तक बॉलीवुड में हर तरह की फिल्में बनती हैं। इनमे में कुछ मशहूर लोगों की जीवनी के ऊपर भी फिल्में बनी हैं।

    ऐसे में आज हम आपको बॉलीवुड की पांच सबसे बेहतरीन बायोग्राफी फिल्मों के बारे में बताएंगे।

  • इस खबर में
    पान सिंह तोमर (2010) शाहिद (2012) अलीगढ़ (2012) पूर्णा (2017) सूरमा (2018)
  • #1

    पान सिंह तोमर (2010)

    पान सिंह तोमर (2010)
  • तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित फिल्म 'पान सिंह तोमर' राष्ट्रीय एथलीट और गोल्ड मेडलिस्ट पान सिंह तोमर के जीवन के ऊपर आधारित है।

    फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से सरकार और पुलिस से परेशान होकर एक गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व सैनिक बागी बन जाता है।

    इस फिल्म में इरफान खान, माही गिल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और बिजेंद्र काला मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • #2

    शाहिद (2012)

    शाहिद (2012)
  • हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'शाहिद' क्रिमिनल लॉयर शाहिद आजमी के जीवन के ऊपर आधारित है।

    फिल्म में शाहिद उन मजबूर लोगों का केस लड़ता है, जिनके ऊपर आतंकवादी होने का झूठा आरोप लगाया जाता है। अंत में सबके न्याय के लिए लड़ने वाले शाहिद को ही न्याय नहीं मिल पाता है।

    इस फिल्म में राजकुमार राव, प्रभलीन संधु, के. के. मेनन और मोहम्मद जीशान अयूब मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह फिल्म आप अमेजन प्राइम पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • #3

    अलीगढ़ (2012)

    अलीगढ़ (2012)
  • हंसल मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'अलीगढ़' अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के समलैंगिक मराठी शिक्षक सिरास के जीवन के ऊपर आधारित है।

    फिल्म में दिखाया गया है कि समलैंगिक होने की वजह से सिरास को जीवन में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उस बुरे समय में एक पत्रकार ने उनकी मदद की थी।

    इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, दिलनाज ईरानी और आशीष विद्यार्थी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह फिल्म आप ZEE5 पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • #4

    पूर्णा (2017)

    पूर्णा (2017)
  • राहुल बोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'पूर्णा' सबसे कम उम्र में एवरेस्ट चढ़ने वाली पूर्णा मलावथ के जीवन के ऊपर आधारित है।

    फिल्म में 13 साल की आदिवासी लड़की पूर्णा की कहानी को दिखाया गया है, जो एवरेस्ट शिखर पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की लड़की है। पूर्णा की कहानी सबके लिए प्रेरणादायक है।

    इस फिल्म में राहुल बोस, अदिति इनामदार, हीबा शाह और धृतिमान चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह फिल्म आप अमेजन प्राइम पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • #5

    सूरमा (2018)

    सूरमा (2018)
  • शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'सूरमा' हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन के ऊपर आधारित है।

    फिल्म में संदीप सिंह के जीवन के संघर्ष, हॉकी खिलाड़ी बनने और घायल होने के बाद दोबारा वापसी करने के सफर को दिखाया गया है। 'सूरमा' देखकर यह अहसास होता है कि कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है।

    इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, अंगद बेदी, तापसी पन्नू और विजय राज मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

  • राजकुमार राव
  • इरफान खान
  • तापसी पन्नू
  • दिलजीत दोसांझ
  •  
ताज़ा खबरें
  • ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी
    ZEE5 की 'रात बाकी है' में अनोखे किरदार में दिखेंगे 'क्राइम पेट्रोल' फेम अनूप सोनी
    मनोरंजन
  • IPL 2021, RR बनाम DC: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    IPL 2021, RR बनाम DC: जानें मुकाबले का प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत अन्य जरुरी बातें
    खेलकूद
  • कोरोना संक्रमित पाए गए अखिलेश यादव, खुद को आइसोलेट किया
    कोरोना संक्रमित पाए गए अखिलेश यादव, खुद को आइसोलेट किया
    राजनीति
  • पंजाब: 21 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे किसान, नेता बोले- हक मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
    पंजाब: 21 अप्रैल को दिल्ली कूच करेंगे किसान, नेता बोले- हक मिलने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
    देश
  • कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 1.84 लाख मामले, 1,000 से ज्यादा मौतें
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए रिकॉर्ड 1.84 लाख मामले, 1,000 से ज्यादा मौतें
    देश
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार बॉलीवुड समाचार लेटेस्ट वेब सीरीज लेटेस्ट फिल्में
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021