Page Loader
'शमशेरा' के लिए डकैत बने रणबीर कपूर, लीक हुआ अभिनेता का लुक, देखें तस्वीरें

'शमशेरा' के लिए डकैत बने रणबीर कपूर, लीक हुआ अभिनेता का लुक, देखें तस्वीरें

Oct 10, 2019
03:16 pm

क्या है खबर?

अभिनेता रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'शमशेरा' की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। बड़े बजट पर बन रही यह फिल्म साल 2020 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को फ्लोर में जाने के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है रणबीर के लुक का लीक हो जाना। जी हां, 'शमशेरा' से रणबीर के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जानकारी

सेट से लीक हुआ रणबीर का लुक

लीक हुई तस्वीरों में रणबीर, बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ नज़र आ रहे हैं। रणबीर का यह लुक उनके अब तक के हर अवतार से एकदम अलग है। रणबीर का यह लुक सेट से लीक हुआ है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

देखें, 'शमशेरा' में रणबीर का लुक

जानकारी

सीरियस लुक में दिख रहे रणबीर

रणबीर लीक हुई तस्वीरों में धोती और कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। सर पर अभिनेता ने एक कपड़ा भी बांध रखा है। रणबीर अपने रोल के मुताबिक तस्वीरों में काफी ज्यादा सीरियस दिखाई दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

रणबीर का 'शमशेरा' में अनदेखा लुक

प्रोडेक्शन

यशराज के बैनर तले बन रही है 'शमशेरा'

फिल्म 'शमशेरा' की बात करें तो यह यशराज बैनर के तले बन रही है। इसमे बेहद दमदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। इसे आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यशराज के साथ रणबीर ने आखिरी बार 'रॉकेट सिंह सेल्समेन ऑफ द ईयर' में काम किया था। 'रॉकेट सिंह', साल 2009 में आई थी। इसके अलावा यशराज के साथ रणबीर ने 'बचना ऐ हसीनो' भी की थी। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी थीं।

किरदार

फिल्म में डबल रोल में होंगे रणबीर

शमशेरा की पृष्ठभूमि डकैतों की एक कहानी है और इसमें 70 के दशक के कालखंड को दर्शाया जाने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में रणबीर और संजय दत्त के कुछ बेहद दमदार सीन्स फिल्माए भी जा चुके हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर इसमें डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो पहली बार रणबीर किसी फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इसमें संजय खलनायक के रोल में होंगे।

तारीख

30 जुलाई, 2020 को रिलीज़ होगी फिल्म!

'शमशेरा', 30 जुलाई, 2020 को रिलीज़ होगी। फिल्म में संजय-रणबीर के अलावा वाणी कपूर, रोनित रॉय, आशुतोष राणा, शरत सक्सेना, सौरभ शुक्ला, अहाना कुमरा भी अहम रोल में दिखाई देंगे। रणबीर के अन्य प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देने वाले हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल गर्मियों में रिलीज़ हो सकती है ऐसे में संभव है कि 'शमशेरा' की रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाया जाए।