Loading...
'पति पत्नी और पंगा' और 'हसल' के सेट के बाहर लगी भयानक आग, बाल-बाल बचे लोग
मुंबई की फिल्म सिटी में लगी आग

'पति पत्नी और पंगा' और 'हसल' के सेट के बाहर लगी भयानक आग, बाल-बाल बचे लोग

Oct 05, 2026
07:33 pm

क्या है खबर?

मुंबई के फिल्म सिटी में भीषण आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारूकी के आगामी शो 'पति पत्नी और पंगा' व 'MTV हसल सीजन 5' के सेट के बाहर यह भयानक आग लगी थी, जिससे लोगों की चिंताए बढ़ गई हैं। हालांकि, दोनों शो की टीमों ने घटना की पुष्टि करते हुए स्पष्ट किया है कि कोई नुकसान नहीं हुआ और वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं।

बयान

'MTV हसल 5' के सेट पर चल रही थी शूटिंग

रिपोर्ट के अनुसार, 'पति पत्नी और पंगा' की टीम ने बताया कि सेट के बाहर अचानक से आग लगी थी।

उन्होंने अपने बयान में कहा, "जी हां, सेट के बाहर आग लगी थी। कोई हताहत नहीं हुआ है। 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर कोई शूटिंग नहीं हो रही थी। कोई शूटिंग नहीं चल रही थी।"

दूसरी ओर, 'MTV हसल' की टीम ने बताया कि आग लगने के समय सेट पर ग्रैंड फिनाले की शूटिंग चल रही थी।

घटना

सभी कलाकार सुरक्षित, कोई हताहत नहीं हुआ

टीम ने बताया कि 'MTV हसल 5' के लिए ग्रैंड फिनाले शूट हो रहा था। रैपर बादशाह, पैराडॉक्स, MC स्क्वायर और एग्सी समेत अन्य कलाकार सेट पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "सभी कलाकार वहीं थे। आग अचानक लगी। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है और सभी सुरक्षित हैं।"

यह भी बताया जा रहा है कि आग लगने के समय गायिका निकिता गांधी वहीं मौजूद थीं।

फिलहाल, सभी सेट छोड़कर जा चुके हैं और आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए आग लगने का वीडियो

ADVERTISEMENT