NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला
    अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला
    मनोरंजन

    अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    February 20, 2021 | 03:43 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है मामला

    दुनियाभर में कोरोना वायरस नमक महामारी फैली है, इससे संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है। इसी के मद्देनजर सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर सभी को मास्क पहनना अनिवार्य किया हुआ है। अब बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के खिलाफ मास्क नहीं पहनने को लेकर FIR दर्ज की गई है। हाल ही में विवेक को बिना मास्क पहने बाइक चलाते हुए देखा गया था। इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    'वेलेंटाइन डे' पर पत्नी के साथ बिना मास्क दिखे थे विवेक

    बीते 14 फरवरी को विवेक अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ बाइक राइड करते हुए देखे गए थे। उस वक्त उन्हें बिना हेलमेट और मास्क के बाइक चलाते हुए देखा गया था। विवेक ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'इससे खूबसूरत 'वेलेंटाइन डे' की शुरुआत क्या हो सकती है! मैं, मेरी पत्नी और वो। मजा आ गया।' वीडियो के बैकग्राउंड में विवेक की फिल्म 'साथिया' का म्यूजिक चल रहा था।

    यहां देखिए विवेक द्वारा शेयर किया गया वीडियो

    Instagram post

    A post shared by vivekoberoi on February 20, 2021 at 3:41 pm IST

    अभिनेता विवेक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

    इंडियन एक्सप्रेस को जुहू पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "अभिनेता विवेक के खिलाफ सरकार द्वारा अनिवार्य किए गए 'सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों' के उल्लंघन करने के मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। नियमों के मुताबिक एहतियातन सभी नागरिकों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। कोरोना के प्रकोप को नियंत्रित रखने के लिए इसका पालन आवश्यक है।" अब इस मामले में विवेक के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा सकती है।

    विवेक से वसूला गया 500 रुपये का जुर्माना

    मुंबई पुलिस ने विवेक के खिलाफ IPC की धारा 188, 269 और मोटर वेहिकल एक्ट की धारा 129, 177 के अलावा एपेडमिक एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक की शिकायत सोशल एक्टिविस्ट डॉ बीनू वर्गीस द्वारा ट्विटर पर की गई थी। इसके बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया था। हेलमेट नहीं पहनने को लेकर विवेक से 500 रुपया का ई चालान काटा गया है।

    मुंबई में बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले

    मुंबई में कोरोना वायरस के मामले में अप्रत्याशित तौर पर वृद्धि देखी जा रही है। बीते शुक्रवार को एक दिन में मुंबई में कोरोना के 823 नए मरीज मिले हैं। करीब 77 दिनों के बाद मुंबई में कोरोना के मरीजों की संख्या 800 के पार दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नागरिकों के लापरवाह व्यवहार पर नजर रखने के लिए अभियान चलाया है। सरकार के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई पुलिस
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन
    विवेक ओबेरॉय
    कोरोना वायरस

    मुंबई पुलिस

    TRP घोटाला: अर्नब गोस्वामी ने दिए थे 40 लाख रुपये और 12,000 अमेरिकी डॉलर- पार्थो दासगुप्ता रिपब्लिक टीवी
    मुंबई एयरपोर्ट पर चल रहा था पैसे लेकर अनिवार्य क्वारंटाइन से बचाने का रैकेट, तीन गिरफ्तार मुंबई
    कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, इस मामले दर्ज करवाएंगे बयान कपिल शर्मा
    क्रिकेटर सुरेश रैना और गायक गुरु रंधावा मुंबई के पब में पार्टी करते हुए गिरफ्तार मुंबई

    सोशल मीडिया

    फिल्म '83' की रिलीज डेट का ऐलान, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक मुंबई
    राजकुमार राव और कृति सेनन फैमिली कॉमेडी फिल्म में आ सकते हैं नजर मुंबई
    आमिर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के आखिरी शेड्यूल को कारगिल में किया जाएगा शूट बॉलीवुड समाचार
    रणबीर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान दिल्ली

    मनोरंजन

    अक्षय कुमार की फिल्म 'बेल बॉटम' इस साल 28 मई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज मुंबई
    अमेजन प्राइम की वेब सीरीज से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं शाहिद कपूर मुंबई
    रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के खिलाफ दर्ज मामले को कोर्ट ने रद्द किया मुंबई

    विवेक ओबेरॉय

    सैंडलवुड ड्रग्स मामला: विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य आल्वा गिरफ्तार, चार महीने से थे फरार बॉलीवुड समाचार
    इन फिल्मों में अजय देवगन ने निभाया है नकारात्मक किरदार अक्षय कुमार
    'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के निर्माता को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज हुई FIR नरेंद्र मोदी
    सैंडलवुड ड्रग्स मामला: विवेक ओबेरॉय की पत्नी को भेजा नोटिस, कल घर पर पड़ा था छापा बॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस

    भारत में सामने आ चुके हैं कोरोना वायरस के 7,000 से ज्यादा वेरिएंट- रिसर्च भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: महाराष्ट्र और केरल के अलावा इन तीन राज्यों में भी बढ़ रहे दैनिक मामले महाराष्ट्र
    कोरोना: बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन का तीसरा चरण जल्द शुरू करना चाहता है महाराष्ट्र महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन लगभग 14,000 नए मामले, सक्रिय मामलों में फिर इजाफा कोरोना वायरस के मामले
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023