NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मनोज मुंतशिर कौन हैं और वो 'आदिपुरुष' से पहले किन-किन फिल्मों के संवाद लिख चुके हैं?
    अगली खबर
    मनोज मुंतशिर कौन हैं और वो 'आदिपुरुष' से पहले किन-किन फिल्मों के संवाद लिख चुके हैं?
    मनोज मुंतशिर 'आदिपुरुष' के संवाद को लेकर विवादों में हैं

    मनोज मुंतशिर कौन हैं और वो 'आदिपुरुष' से पहले किन-किन फिल्मों के संवाद लिख चुके हैं?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 18, 2023
    07:08 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह मनोज मुंतशिर सुर्खियों में है। जब से फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज हुई है, हर कोई मुंतशिर की आलोचना कर रहा है।

    इस फिल्म के डायलॉग मनोज ने लिखे हैं, लेकिन लोगों को इसके "घटिया डायलॉग" पसंद नहीं आए हैं। इसके अलावा इन संवादों का बचाव करने के लिए भी मनोज सवालों के घेरे में हैं।

    आइए जानते हैं कि मनोज ने इससे पहले किन-किन फिल्मों के संवाद लिखे हैं।

    विक्रम वेधा 

    विक्रम वेधा 

    पिछले साल आई ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म 'विक्रम वेधा' के डायलॉग भी मुंतशिर ने लिखे थे।

    यह आर माधवन और विजय सेतुपति की तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' की हिंदी रीमेक थी। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन गायत्री और पुष्कर की जोड़ी ने किया है।

    इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर और पुलिस अफसर के बीच चूहे-बिल्ली की दौड़ पर आधारित है।

    यह फिल्म जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।

    बाहुबली 

    बाहुबली 

    मनोज ने प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' के लिए भी हिंदी डायलॉग लिखे थे। एसएस राजामौली की यह फिल्म 2015 में आई थी और भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

    इसका अगला भाग 'बाहुबली 2' 2017 में आया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। सीक्वल के लिए भी हिंदी संवाद मुंतशिर ने ही लिखे थे।

    प्रभास के अभिनय और मुंतशिर के लिखे संवादों से फिल्म ने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई।

    गाने 

    पसंद किए गए मनोज के ये गाने 

    मनोज के लिखे बॉलीवुड के रोमांटिक गाने काफी पसंद किए जाते हैं। 'एमएस धोनी' का गाना 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' जब आया तो लड़कियों के लिए लव एंथम बन गया।

    2019 की फिल्म 'केसरी' का गाना 'तेरी मिट्टी' के लिए मनोज को खूब वाहवाही मिली थी।

    'शेरशाह' और 'मिशन मजनू' जैसी फिल्मों में उनके देशभक्ति गीतों ने लोगों का दिल छुआ।

    'तेरी गलियां' और 'तेरे संग यारा' जैसे गाने में मुंतशिर की कलम से निकले हैं।

    विवाद

    मनोज का विवादों से पुराना नाता

    मनोज का विवादों से भी पुराना नाता है। 'तेरी मिट्टी' की जगह 'अपना टाइम आएगा' को फिल्मफेयर अवॉर्ड दिए जाने पर उन्होंने कहा था कि वह कभी इस पुरस्कार समारोह में नहीं जाएंगे।

    2021 में उन्होंने मुगल शासकों पर एक वीडियो बनाया था, जिस पर खूब बवाल हुआ था।

    पिछले साल वह राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए भी सुर्खियों में रहे थे। इनके अलावा कई मौके पर वह अपने राजनीतिक बयानों के कारण विवादों में रहे चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    2022 में फिल्म 'सायना' के लिए मुंतशिर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया था। वह लोकप्रिय रिएलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज की कुर्सी पर नजर आ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज मुंतशिर
    आदिपुरुष फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    मनोज मुंतशिर

    गाना चोरी के आरोपों पर बोले मनोज मुंतशिर- 'तेरी मिट्टी..' कॉपी निकला तो लिखना छोड़ दूंगा बॉलीवुड समाचार
    'इंडियाज गॉट टैलेंट' की इशिता कंगना अभिनीत 'द इनकारनेशन सीता' में गाएंगी गाना बॉलीवुड समाचार
    मिशन मजनू: देशभक्ति और प्यार का जज्बा भरपूर, लेकिन जासूसी की गंभीरता में कमजोर पड़ी फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा
    नया संसद भवन: शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत इन हस्तियों ने दी शुभकामाएं शाहरुख खान

    आदिपुरुष फिल्म

    'आदिपुरुष' की नहीं खत्म हो रहीं मुश्किलें, निर्माता दिल राजू फिल्म के वितरण से पीछे हटे  तेलंगाना
    'आदिपुरुष': प्रभास ने किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, सामने आईं तस्वीरें  प्रभास
    'आदिपुरुष': हर सिनेमाघर में भगवान हनुमान को समर्पित की जाएगी 1 सीट प्रभास
    'आदिपुरुष' के प्री रिलीज कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़, 50 लाख रुपये के पटाखे आए- रिपोर्ट प्रभास

    बॉलीवुड समाचार

    रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'आई लव यू' का दूसरा गाना 'ये नजर' रिलीज रकुल प्रीत सिंह
    सोनम कपूर करेंगी बड़े पर्दे पर वापसी, YRF टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी से मिलाया हाथ  सोनम कपूर
    शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया शिल्पा शेट्टी
    'आदिपुरुष': कृति सैनन ने बताया खुद को सीता के किरदार में कैसे ढाला कृति सैनन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025