LOADING...
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर
लॉरेंस के निशाने पर थे करण जौहर

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी का खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर थे करण जौहर

Jun 20, 2022
12:27 pm

क्या है खबर?

गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई चर्चा में है। बिश्नोई के गैंग के कई सदस्य देश के अलग-अलग हिस्सों से गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी सिद्धेश कांबले उर्फ महाकाल ने अब खुलासा किया है कि फिल्ममेकर करण जौहर भी इस गैंग के निशाने पर थे। महाकाल के अनुसार करण को धमकाकर उनसे पांच करोड़ रुपये वसूलने की योजना थी। हालांकि, इस दावे की पुलिस जांच करने के बाद ही पुष्टि करेगी।

सलमान को धमकी

सलमान को मिली धमकी में भी था लॉरेंस का हाथ

इससे पहले महाकाल ने पुलिस को बताया था कि सलमान खान को मिले धमकी भरे खत के पीछे भी बिश्नोई गैंग का हाथ था। उसने तीन लोगों की जानकारी दी थी जिन्होंने यह चिट्ठी रखने का काम किया था। हालांकि, बाद में महाकाल की दी कुछ जानकारियां झूठी साबित हुईं। पुलिस का मानना है कि वह झूठी जानकारियों से पुलिस को गुमराह कर रहा है। महाकाल को पिछले हफ्ते पुणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था।

परिचय

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से ही शक की सुई लॉरेंस की तरफ घूम रही थी। उसके गैंग के कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ ने सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। लॉरेंस पंजाब का चर्चित गैंगस्टर है। उसके खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ शुरूआती मामले चंडीगढ़ और पड़ोसी राज्यों में दर्ज किए गए। बताया जाता है कि उसके गैंग में 700 लोग हैं जो कई देशों में फैले हैं।

Advertisement

हत्याकांड

गोली मारकर हुई थी सिद्धू की हत्या

पंजाब के मंसा जिले में कांग्रेस नेता और लोकप्रिय गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की बीती 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह हालिया विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। हत्या से एक दिन पहले ही प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी। सिद्धू की हत्या ने राजनीति और संगीत जगत में सनसनी मचा दी थी। 28 वर्षीय सिद्धू की असामयिक मौत से देशभर में उनके प्रशंसक स्तब्ध थे।

Advertisement

आगामी शो

जल्द दिखेंगे करण जौहर के ये प्रोजेक्ट्स

करण चौहर इन दिनों अपने चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' के नए सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा करण की धर्मा प्रॉडक्शन की फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून को रिलीज होनी है। फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर नजर आएंगे। धर्मा की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' भी इन दिनों हर तरफ चर्चा में है। इसे भारत का पहला अपना यूनिवर्स बताया जा रहा है, जिसे 'ऐस्ट्रावर्स' नाम से जाना जाएगा।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

बीते दिनों करण अपनी बर्थडे पार्टी के कारण चर्चा में थे। 25 मई को करण के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए करीब 55 मेहमान कोरोना से संक्रमित हो गए थे। इसे लेकर उनकी काफी ओलचना हुई थी।

Advertisement