LOADING...
राम चरण की 'पेड्‌डी' के टीजर रिलीज पर आया अपडेट, जानकर झूम उठेंगे फैंस
'पेड्‌डी' के टीजर रिलीज पर आया अपडेट

राम चरण की 'पेड्‌डी' के टीजर रिलीज पर आया अपडेट, जानकर झूम उठेंगे फैंस

Mar 24, 2026
01:52 pm

क्या है खबर?

राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित इस फिल्म के 2 गानों 'चिकरी चिकरी' और 'राय राय रा रा' को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है जिसके बाद से लोगों की उत्सुकता चरम पर है। इस बीच, खबर है कि निर्माता ज्यादा इंतजार न कराते हुए 'पेड्‌डी' के टीजर जारी करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए राम चरण के जन्मदिन से बेहतर दिन कोई नहीं हो सकता।

अपडेट

'पेड्‌डी' का टीजर इस दिन हो सकता है जारी

123 तेलुगु के मुताबिक, 'पेड्‌डी' का टीजर 27 मार्च, यानी राम चरण के जन्मदिन पर जारी होने की उम्मीद है। यह भी बताया गया है कि प्रमोशनल टीजर की अवधि सिर्फ 40 सेकंड की होगी। निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन अगर यह अपडेट सच साबित हुआ तो देखना दिलचस्प होगा कि अभिनेता दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाते हैं। बता दें, राम चरण की पिछली रिलीज फिल्म 'गेम चेंजर' (2025) खास सफल नहीं रही थी।

फिल्म

फिल्म 'पेड्‌डी' के बारे में जानिए

'पेड्‌डी' मल्टी-स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है जो विजयनगरम की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। निर्माताओं द्वारा इसकी रिलीज तारीख को आगे खिसकाते हुए अब 30 अप्रैल, 2026 तय कर दिया गया है। इसका निर्माण वृद्धि सिनेमाज बैनर के तहत वेंकट सतीश किलारू द्वारा किया गया है जिसमें अभिनेता के साथ, जाह्नवी कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। फिल्म में संगीत एआर रहमान ने दिया है।

Advertisement