LOADING...
नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी, 'सरके चुनर' गाने ने खड़ा किया नया बखेड़ा
'सरके चुनर' गाने के चक्कर में बुरीं फंसीं नोरा फतेही

नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी, 'सरके चुनर' गाने ने खड़ा किया नया बखेड़ा

Mar 19, 2026
05:09 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'KD: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' के कारण अभिनेत्री नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। इस गाने के रिलीज होते ही उत्तर प्रदेश में इसके खिलाफ विरोध के स्वर तेज हो गए हैं और धार्मिक संगठनों ने नोरा के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने के बोल और फिल्मांकन के तरीके से एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाई गई है।

फरमान

मौलाना चौधरी इफ्रहीन हुसैन का बड़ा फरमान

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित 'मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता' ने बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा के खिलाफ फतवा जारी किया है। ये फतवा 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर जारी किया गया है, जिसमें नोरा के साथ अभिनेता संजय दत्त नजर आ रहे हैं। बोर्ड के उत्तर प्रदेश के शाही चीफ मुफ्ती, मौलाना चौधरी इफ्रहीन हुसैन ने 19 मार्च को आधिकारिक रूप से ये फतवा जारी किया है और कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

अपील

फतवे में कलाकारों और समाज को मर्यादा बनाए रखने की अपील

अलीगढ़ के दारुल इफ्ता द्वारा जारी फतवे में 'सरके चुनर' गाने को धार्मिक और नैतिक मानकों के आधार पर परखा गया। समीक्षा में गाने के फिल्मांकन, बोल और प्रस्तुतिकरण को लेकर आपत्ति जताई गई, और अंत में इसे एक विशेष समुदाय की भावनाओं के खिलाफ बताते हुए लोगों से ऐसी सामग्री से दूर रहने की अपील की गई है। फतवे का सार प्रस्तुत कर निष्कर्ष निकाला गया कि मनोरंजन के नाम पर धार्मिक भावनाओं का अपमान स्वीकार्य नहीं है।

Advertisement

फतवा

फतवे में क्या कहा गया?

मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने अपने आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया है कि इस्लाम हया (लज्जा) और अच्छे अखलाक (आचरण) की तालीम देता है। फतवे के मुताबिक, अश्लील गाने, नृत्य और आपत्तिजनक दृश्य बनाना या उनमें भाग लेना इस्लाम में 'हराम' और बड़ा पाप है। कलाकार चाहे किसी भी धर्म का हो, अगर वो इस तरह के कृत्यों में शामिल होता है जैसा कि नोरा फतेही के मामले में देखा गया... तो वो इस्लामी उसूलों के खिलाफ है।

Advertisement

बवाल

'सरके चुनर' गाने पर संसद में भी बवाल

बता दें कि ये मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहा। संसद में भी समाजवादी पार्टी के नेता आनंद भदोरिया ने इस गाने की अश्लील भाषा का मुद्दा उठाया। जवाब में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सदन को भरोसा दिलाया कि सरकार समाज, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि गाने पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है और इसे यूट्यूब से हटा दिया गया है।

Advertisement