NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा
    अगली खबर
    तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा

    तीन साल की उम्र में यौन उत्पीड़न झेल चुकी हैं फातिमा सना शेख, खुद किया खुलासा

    लेखन भावना साहनी
    Oct 30, 2020
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    'दंगल गर्ल' फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अब फातिमा ने अपनी जिंदगी के एक ऐसा राज का खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया।

    दरअसल, हाल ही में फातिमा ने बताया कि जब वह तीन साल की थीं उनका यौन उत्पीड़न किया गया था। उनका कहना है कि हमें हर दिन ऐसी जंग लड़नी होती हैं।

    यौन उत्पीड़न

    तीन साल की उम्र में हुई थी छेड़छाड़

    फातिमा ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपने करियर और निजी जिंदगी पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ तीन साल की थी तब उनके साथ छेड़छाड़ की गई थी।

    उन्होंने कहा, 'हमारे समाज में यौन शोषण एक कलंक जैसा है महिलाएं इस विषय पर बात ही नहीं करना चाहतीं। हालांकि अब वक्त बदल रहा है। अब लोग इसे लेकर जागरुक हो रहे हैं। जबकि पहले महिलाओं को चुप रहना सिखाया जाता था।'

    कास्टिंग काउच

    कास्टिंग काउच पर बोलीं फातिमा

    इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर भी फातिमा ने कहा, "मैंने भी इस समस्या का सामना किया है। लोग मुझे कहते थे कि सिर्फ सेक्स ही इंडस्ट्री में काम पाने का जरिया है।"

    उन्होंने बताया, "कई बार मुझसे काम भी छीना गया है। कई बार तो मैं कोई फिल्म कर रही होती थी, तभी किसी के रिफ्रेंस की वजह से मुझे उस फिल्म से निकाल दिया जाता था।"

    उन्होंने कहा कि सेक्सिज्म हर इंडस्ट्री का सच है।

    फिल्में

    हम जैसे लोगों के लिए फिल्में बनाई जाती हैं- फातिमा

    इंडस्ट्री में अपने करियर को लेकर भी फातिमा ने कुछ बताया है।

    उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा कहा जाता था कि वह अभिनेत्री नहीं बन सकतीं, क्योंकि वह ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण जैसी खूबसूरत नहीं हैं।

    इस पर उन्होंने कहा, "मैं सुंदरता के इस ब्रैकेट में नहीं आती। मेरे जैसे लोगों के लिए फिल्में बनाई जाती हैं। जो सुपर मॉडल्स जैसे नहीं, बल्कि एवरेज दिखते हैं उन्हें ध्यान में रखकर फिल्में बनती हैं।"

    वर्क फ्रंट

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं फातिमा

    फातिमा के फिल्मी करियर की बात करें तो इन दिनों वह अनुराग बसु के निर्देशन में बनी आगामी मस्टी स्टारर फिल्म 'लूडो' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म को भी 12 नवंबर को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाने वाला है।

    इसके अलावा वह 'सूरज पे मंगल भारी' में नजर आने वाली है। फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और अन्नू कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    अनुराग बसु

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    बॉलीवुड समाचार

    कंगना रनौत और रंगोली को जारी हुआ समन, पुलिस के सामने पेश होने को कहा मुंबई पुलिस
    DDLJ के 25 साल, 18 देशों में फिर से रिलीज होगी फिल्म शाहरुख खान
    आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगी वाणी कपूर, निभा सकती हैं ट्रांसजेंडर का किरदार अक्षय कुमार
    ऋतिक रोशन की मां मिलीं कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटाइन मनोरंजन

    मनोरंजन

    बिग बॉस 14: हर हफ्ते रुबीना को मिल रहा है मोटा पैसा, जानिए कंटेस्टेंट्स की फीस टीवी शो
    कार्तिक आर्यन ने मिलाया राम माधवानी से हाथ, कोरियन थ्रिलर फिल्म का बनाएंगे रीमेक बॉलीवुड समाचार
    46 की उम्र में भी खुद को इस तरह फिट रखती हैं करिश्मा कपूर बॉलीवुड समाचार
    'मिर्जापुर 2' रिलीज होते ही तीसरे सीजन की शुरू हुई तैयारियां, बढ़ाया गया बजट! अमेजॉन प्राइम

    अनुराग बसु

    'जग्गा जासूस' में रणबीर के पिता बनने वाले थे इरफान, इसलिए नहीं बने फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ की 'झुंड' अमेजन प्राइम पर देगी दस्तक, अभिषेक बच्चन की 'लूडो' भी कतार में बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025