Loading...
फातिमा सना शेख को 'दंगल' ने क्या-क्या दिया?, 10 साल बाद कही दिल की बात
फातिमा सना शेख बोलीं 'दंगल' के बाद मिली अपनी पसंद का काम चुनने की आजादी

फातिमा सना शेख को 'दंगल' ने क्या-क्या दिया?, 10 साल बाद कही दिल की बात

Nov 29, 2026
04:01 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में फातिमा सना शेख को बतौर मुख्य अभिनेत्री काम करते हुए 10 साल पूरे होने वाले हैं। इसी के साथ उनकी फिल्म 'दंगल' भी एक दशक का सफर पूरा कर लेगी। आज भी इस फिल्म को याद करके फातिमा भावुक हो जाती हैं। उनका कहना है कि 'दंगल' ने उन्हें कई मौके, पहचान और सम्मान दिया। इस फिल्म ने न सिर्फ उनके करियर को नई दिशा दी, बल्कि उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है।

आभार

फातिमा हैं इस लिए रहेंगी आभारी

फातिमा ने कहा, "दंगल से पहले मुझे कोई नहीं जानता था, लेकिन इस फिल्म के बाद मैं ऐसी स्थिति में आ गई कि अपनी पसंद की फिल्में चुन सकूं। मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी, क्योंकि ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता है। इंडस्ट्री के बाहर के किसी व्यक्ति को ऐसी फिल्म मिलना, जो कोई आम रोमांटिक कहानी न होकर काफी चुनौतीपूर्ण हो, खासकर एक लड़की के लिए, शारीरिक और भावनात्मक रूप से इतने चुनौतीपूर्ण किरदार बहुत कम लिखे जाते हैं।"

बात

फातिमा ने कही दिल की बात

फातिमा ने आगे कहा, "ये जीवनभर याद रहने वाला एक बेहतरीन किरदार था। ऐसा नहीं लगता कि एक दशक बीत गया है, क्योंकि इसकी यादें आज भी ताजा हैं। आज भी मुझे ऐसे कई लोग मिलते हैं, जो बताते हैं कि उन्होंने अपने 5-6 साल के बच्चों को यह फिल्म दिखाई है। लोग आज भी अपने बच्चों को प्रेरित करने या अपने परिवार के साथ जुड़ने के लिए इस फिल्म का सहारा लेते हैं।"

ADVERTISEMENT

करियर

बीते 2 साल फातिमा के लिए रहे हैं बहुत अच्छे

फातिमा कहती हैं, "इतने लंबे समय बाद भी जो फिल्म लोगों के दिलों को छूती है, उससे जुड़ा होना गर्व की बात है। पिछले 2 साल मेरे लिए बहुत अच्छे रहे हैं। मेरी अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुईं और वह भी बेहतरीन लोगों के साथ। कई लोगों ने मुझसे कहा है कि 'हुंकार' इस साल का सबसे बेहतरीन शो है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि इतने सारे लोग इससे जुड़ाव महसूस करते हैं।"

ADVERTISEMENT