फिल्मों के साथ-साथ अब गाने भी बनाएंगे फरहान अख्तर, 'मिर्जापुर' फिल्म से होगी शुरुआत
क्या है खबर?
फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ने संगीत की दुनिया में अपना कदम बढ़ाया है। उन्होंने निर्माता रितेश सिधवानी के साथ मिलकर अपना नया म्यूजिक लेबल 'एक्सेल म्यूजिक' लॉन्च कर दिया है। इस लेबल को यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप का रणनीतिक शेयरधारक और विपणन एवं वितरण भागीदार के रूप में समर्थन प्राप्त होगा। फरहान ने ऐलान करते हुए कहा कि वह आने वाले कल के संगीत को आकार देने के लिए असाधारण कलाकारों और रचनाकारों के साथ साझेदारी कर रहे हैं।
एल्बम
लेबल की पहली रिलीज का हुआ खुलासा
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपनी पोस्ट में बताया कि 'एक्सेल म्यूजिक' की पहली रिलीज 'मिर्जापुर: द मूवी' का साउंडट्रैक एल्बम होगा, जो 4 सितंबर, 2026 को रिलीज हो रही है।
अली फजल और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म का प्रमुख गाना हरियाणवी संगीत जगत के कलाकार ढांडा ने गाया है, जो बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं।
'एक्सेल म्यूजिक' में एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्मों के साउंडट्रैक के साथ-साथ अन्य फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउसों का संगीत भी उपलब्ध होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
IMPORTANT DEVELOPMENT... RITESH SIDHWANI - FARHAN AKHTAR LAUNCH MUSIC LABEL – EXCEL MUSIC... Founders of #ExcelEntertainment, #RiteshSidhwani and #FarhanAkhtar have launched #ExcelMusic, the production house's dedicated music label, marking a significant new chapter in its… pic.twitter.com/3TPUiwFqjd
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 3, 2026