'मिर्जापुर: द मूवी' से पहला धमाकेदार गाना जारी, इस हरियाणवी गायक ने दी आवाज
क्या है खबर?
अली फजल की आगामी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' का इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो पर 3 सीजन के साथ तहलका मचाने के बाद, 'मिर्जापुर' की दुनिया अब बड़े पर्दे पर दिखेगी। लोगों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से पहला गाना 'दो नंबरी' जारी किया है। खास बात ये है कि फरहान अख्तर के हालिया लॉन्च 'एक्सेल म्यूजिक' लेबल के तहत जारी होने वाला ये पहला गाना है।
गाना
मशहूर हरियाणवी रैपर ने गाने से किया बॉलीवुड डेब्यू
यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप (UMG) के साथ साझेदारी में तैयार हुआ 'दो नंबरी' गाना यूट्यूब पर आ चुका है, जिसे मशहूर हरियाणवी रैपर धांडा न्योलीवाला ने गाया, लिखा और कंपोज किया है।
इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा है। गाने के वीडियो में भी वह नजर आ रहे हैं।
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित 'मिर्जापुर: द मूवी' में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल और अभिषेक बनर्जी समेत कई सितारे मौजूद हैं। ये 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाने का वीडियो
Bande #1 number ke dhandhe #DoNumbari. #DoNumbari - Song out now on all streaming platforms. Tune in now! https://t.co/5FQj25tnBH
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 4, 2026
Mirzapur, The Movie Trailer out on 11th August.
Song: Do Numbari
Movie: Mirzapur The Movie
Singer & Composer: Dhanda Nyoliwala (Parveen)
Lyrics…