Loading...
मलयालम फिल्म 'हाफ' से जुड़े फरहान अख्तर, टोरंटो महोत्सव में धमाका करने की तैयारी
फरहान अख्तर ने मलयालम सिनेमा में बढ़ाया कदम

मलयालम फिल्म 'हाफ' से जुड़े फरहान अख्तर, टोरंटो महोत्सव में धमाका करने की तैयारी

Aug 07, 2026
10:18 am

क्या है खबर?

अभिनेता-निर्माता फरहान अख्तर ने अपने फैंस को नया तोहफा देने की तैयारी कर ली है। इस बार वो मलयालम वैम्पायर थ्रिलर फिल्म 'हाफ' से जुड़े हैं, जिसका ऐलान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर किया। उन्होंने बताया कि वह और रितेश सिधवानी, अपनी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और AA फिल्म्स के सहयोग से फिल्म 'हाफ' को पूरे उत्तर भारत में हिंदी भाषा में प्रस्तुत और रिलीज करेंगे। सितंबर, 2026 में इसका प्रीमियर टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 'मिडनाइट मैडनेस' में होगा।

फिल्म

लोककथाओं पर आधारित है 'हाफ'

'हाफ' एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज होने वाली पहली मलयालम फिल्म होगी। इसका निर्देशन समजद ने किया है, जिन्हें मलायलम फिल्म 'गोलम' (2024) के लिए जाना जाता है।

कहानी वैम्पायर (पिशाच) लोककथाओं पर आधारित हिंसक शिकार, बदले और खून-खराबा के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्म में रंजीत सजीव, ऐश्वर्या राज, अब्बास और अमला पॉल को मुख्य किरदार निभाते देखा जाएगा।

टोरंटो महोत्सव में प्रदर्शित होने के बाद ये फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT