फरहान अख्तर ने लॉन्च किया 'एक्सेल ओरिजिन', सिनेमा की अगली पीढ़ी को देंगे मौका
क्या है खबर?
फरहान अख्तर ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट की 25वीं वर्षगांठ पर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कंपनी के सह-संस्थापक रितेश सिधवानी के साथ मिलकर 'एक्सेल ओरिजिन' का शुभारंभ किया है, जिसका मकसद 30 साल से कम उम्र वाले युवाओं और उभरते फिल्म निर्माताओं को बढ़ावा देना है। उनकी ये पहल मुख्य रूप से नई आवाजें, मौलिक कहानियां और लीक से हटकर जॉनर पर केंद्रित होगी। फरहान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया है।
बयान
फरहान और रितेश ने संयुक्त बयान साझा किया
अपने संयुक्त बयान में उन्होंने लिखा, '25 साल पहले, हमने एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत की और 'दिल चाहता है' फिल्म पर काम शुरू किया। हम 26 साल के थे। हमारे पास सभी सवालों के जवाब नहीं थे, लेकिन एक विचार था जिसपर हमें यकीन था, जोखिम उठाने का साहस था और उसे साकार करने का संकल्प था। हमारा मानना है कि एक्सेल युवा, महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माताओं को साहसिक विचारों और कहानियों को अलग ढंग से कहने का साहस प्रदान करेगा।'
कदम
निर्माताओं की अगली पीढ़ी खोलने की नई पहल
उन्होंने आगे लिखा, 'एक्सेल की सिल्वर जुबली के उपलक्ष्य में, हम एक्सेल ओरिजिन लॉन्च कर रहे हैं- फिल्म निर्माताओं की अगली पीढ़ी खोजने और उनका समर्थन करने की एक पहल। क्योंकि हम जहां से आए हैं, उसका जश्न मनाने का सबसे अच्छा तरीका सिनेमा के भविष्य में निवेश करना है।'
बता दें, एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 'दिल चाहता है' अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर चुकी है। इसमें आमिर खान, प्रीति जिंटा, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
25 years later, we’re going back to our origins. Write to us at origins@exlent.com. See you at the movies!@ritesh_sid @J10kassim @vishalrr @excelmovies @ExcelOrigins pic.twitter.com/Jpf1Y2p5eG
— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 10, 2026